Online Gaming Act 2025 : अगस्त में संसद में पारित ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन एंड रेगुलेशन एक्ट, 2025 को अब भारत लागू कर दिया गया है. ऑनलाइन गेमिंग को लेकर बने नए कानून 2 अक्टूबर से प्रभाव में आ गए हैं. इस नए कानून के लागू होने के साथ ही भारत में ऑनलाइन पैसे वाले गेम पर प्रतिबंध लग गया है. प्रतिबंध के बावजूद अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन मनी गेम खेलता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.
ऑनाइन मनी गेम्स को लेकर क्यों लाया गया नया कानून
इस कानून को ऑनलाइन जुए से जुड़े सामाजिक और वित्तीय जोखिमों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. देखा गया है कि ऑनलाइन गेमिंग में भारी नुकसान होने पर खिलाड़ी आत्महत्या कर रहे थे. अधिकारियों ने यह भी चिंता जताई थी कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म का मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के लिए गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.
पैसे वाले गेम्स बंद कर रहे गेमिंंग प्लेटफॉर्म
ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री, जो पहले पैसे वाले गेम से ज्यादातर कमाई करती थी, अब नए कानूनी नियमों के अनुसार काम करना शुरू कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार ड्रीम11, गेम्स24×7, MPL और विनजो जैसे प्रमुख गेमिंग प्लेटफॉर्म ने पैसे वाले गेम बंद कर दिए हैं और अब वे ई-स्पोर्ट्स, सोशल गेमिंग और अन्य इंटरैक्टिव गेमिंग फॉर्मेट पर ध्यान दे रहे हैं.
सरकार दे रही है ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नया कानून इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है. हमने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को बढ़ावा देने के मामले देखे हैं. इसलिए हमने यह नियम बनाया. यह बात इंडस्ट्री को भी साफ पता थी. अगर उन्होंने नुकसान रोकने के लिए अच्छे और कारगर कदम उठाए होते, तो निश्चित रूप से चीजें अलग होतीं.
मंत्री ने जोर देकर कहा कि जहां पैसे वाले गेम बंद किए जा रहे हैं, वहीं ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेमिंग पर ध्यान देने से नए अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पैसे वाले गेमिंग “एक गंभीर सामाजिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन गई है, जिसका समाज पर नकारात्मक असर पड़ता है”, लेकिन इस इंडस्ट्री में भारत को गेम डेवलपमेंट के लिए ग्लोबल हब बनाने की क्षमता है.
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
10 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
12 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
13 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
16 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
19 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
21 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines