'हर 10 सेकंड में बेचा 1 स्कूटर', OLA ने बना दिया धमाकेदार रिकॉर्ड
OLA Record: कंपनी ने इस दशहरे पर कमाल का प्रदर्शन किया है। कंपनी ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। कंपनी के मालिक भाविश ने जानकारी दी है।
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: HT Auto
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: HT Auto
OLA Record: दशहरे पर OLA ने कमाल ही कर दिया। हर 10 सेकंड में 1 स्कूटर बेचा। इसकी जानकारी खुद कंपनी के मालिक भाविश अग्रवाल ने दी। भाविश के अनुसार OLA ने पिछले साल की तुलना में 2.5 गुना ज्यादा स्कूटर की सेल इस बार की है। कंपनी के स्कूटरों की डिमांड कमाल की रही है। साथ ही EV सेगमेंट में दूसरी कंपनियां काफी पीछे रह गईं हैं। जबसे पेट्रोल के दाम सातवें आसमान पर चढ़े हैं, तभी से लोग EV के लिए अपनी रुचि दिखा रहे हैं।
Our sales have gone through the roof this Dussehra and Navratri! Selling a scooter every 10 seconds right now, and almost 2.5x of last year!😀
India’s EV moment is here this festive season!#endICEage
— Bhavish Aggarwal (@bhash) October 24, 2023
इसका असर OLA के प्रॉफिट पर जरुर होगा। कंपनी इस समय 3 मॉडल के साथ बाजार में है। जिसमें S1 Pro, S1 Air और S1X शामिल है। कंपनी के लिए S1 Pro सबसे महंगी सीरीज है। और देखने वाली बात यही है कि OLA S1 Pro के लिए लोग सबसे ज्यादा जा रहे हैं। यानी महंगा होने के बावजूद भी इसकी सेल पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।
अमूमन देखा जाता है कि ऑटो सेक्टर में लोग बीच वाला वैरिएंट लेना पसंद करते हैं। जिसमें , S1 Air है। लेकिन इसके लिए डिमांड में इजाफा सिर्फ 2 फीसदी का ही देखा जा रहा है। आपको बता दें कि 16 अक्टूबर से भारत में ‘भारत ईवी फेस्ट’ मनाया जा रहा है। जिसमें कंपनी ने S1 Air पर 50 फीसदी की छूट का ऐलान किया है।
OLA कंपनी ने 2021 में अपने EV स्कूटर की शुरूआत की थी। जिसमें कंपनी को रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग हासिल की थी। लेकिन इसके बाद कंपनी के इन स्कूटरों में समस्या आनी शुरू हो गईं थीं, जिससे इन स्कूटरों के लिए डिमांड कम हो गई थी। सोशल मीडिया पर भी कंपनी के लिए मैसेज अच्छा नहीं चल रहा था। पर इसके बाद कंपनी ने अपनी गलतियों पर काम करना शुरू किया, और फिर अब रिजल्ट सभी के सामने है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: