PNB देने वाला है खुशखबरी, करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा फायदा

PNB Bank ग्राहकों के लिए कमाल की स्कीम ला सकता है। जिससे उन ग्राहकों को फायदा मिलेगा, जो FD करने का प्लान कर रहे हैं।

pnb, pnb news, pnb updates, pnb q2 news, pnb share price, pnb latest updates,

Photo Credit: Google

विज्ञापन

PNB Bank: पंजाब नेशनल बैंक इस समय धूम मचा रहा है। अपने क्वार्टर 2 के नतीजे के बाद पीएनबी के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के लिए पीएनबी की तरफ से खास योजना आ सकती है। जैसा आप जानते हैं कि पीएनबी भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में बीते दिन अपने क्वार्टर 2 के रिजल्ट घोषित किए थे जिसमें बैंक को 1,756 करोड़ का फायदा हुआ था। वहीं 327 फीसदी की ग्रोथ के साथ बैंक आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन

रिजल्ट के बाद बना पीएनबी हॉट स्टॉक

इस खबर के बाद से ही शेयर मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक, निवेशकों के बीच में एक हॉट स्टॉक बना हुआ है। लगातार इसमें खरीदारी की गई। कल पूरे दिन बैंक हरे निशान पर ट्रेड करता रहा। इसी के मद्देनजर बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी दे सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले एक-दो सप्ताह में बैंक की तरफ से फिक्स डिपॉजिट को लेकर एक स्कीम जारी की जा सकती है। जिसमें सस्ती दर के साथ FD के प्लान लाए जा सकते हैं।

15 से 20 लाख नए ग्राहक जोड़ने में हुआ सफल

अगर ऐसा हुआ तो यकीन मानिए पीएनबी के करोड़ों ग्राहकों को जबर्दस्त फायदा होगा, जो एफडी करने का प्लान कर रहे हैं। बीते साल के मुकाबले पीएनबी का प्रदर्शन इस साल अच्छा रहा है। आंकड़ों के अनुसार इस फाइनेंशियल ईयर में बैंक में 15 से 20 लाख नए ग्राहक अपने साथ जोड़ने में सफल हैं। वहीं रिटेंशन नंबर भी बैंक को मजबूती दे रहे हैं। इससे पहले बैंक ऑफ इंडिया के साथ इंडियन बैंक भी एफडी पर नए प्लान ला चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ