Nvidia Overtakes Apple To Become World’s Most Valuable Company: अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली एनवीडिया दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। एनवीडिया ने इस मामले में एप्पल को पीछे छोड़ दिया। एनवीडिया की नई सुपरकंप्यूटिंग एआई चिप्स की मांग में जबर्दस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस वजह से कंपनी के शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी आई है।
भारत में रिलायंस के साथ पार्टनरशिप
आंकड़ों के अनुसार, एनवीडिया का स्टॉक मार्केट वैल्यू कुछ समय के लिए 3.53 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि एप्पल का वैल्यू 3.52 ट्रिलियन डॉलर था। बता दें कि एनवीडिया ने भारत में रिलायंस के साथ साझेदारी की है। कल ही अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग कल ही भारत आए थे। एनवीडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज मिलकर भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए काम करेंगे। एनवीडिया ने हिंदी AI मॉडल भी लॉन्च कर नई पहल की है।
दूसरा मौका, जब बनी सबसे मूल्यवान कंपनी
बता दें कि ये दूसरा मौका है, जब जून में Nvidia कुछ समय के लिए दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई थी। तब इसने Microsoft और Apple ने पीछे छोड़ दिया था। दिलचस्प बात यह है कि पिछले कई महीनों से तीनों टेक कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन बराबरी पर रहा है। जब एनवीडिया ने दोनों कंपनियों को पीछे छोड़ा था, उस वक्त Microsoft का बाजार मूल्य 3.20 ट्रिलियन डॉलर था।
ये भी पढ़ें: Investment Tips : म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करके बनना चाहते हैं करोड़पति? लगेगा इतना पैसा और टाइम?
ये है शेयरों में तेजी की वजह
एनवीडिया के शेयरों में तेजी का आलम यह है कि अक्टूबर में अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 18% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसमें एक बड़ा असर चैटजीपीटी की कंपनी ओपनएआई की ओर से 6.6 बिलियन डॉलर के फंडिंग राउंड की घोषणा है। इसके बाद से शेयरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एनवीडिया ओपनएआई के जीपीटी-4 जैसे फाउंडेशन मॉडल को ट्रेंड करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चिप्स उपलब्ध कराती है।
यह भी पढ़ें- Food Truck Business: शुरू करना चाहते हैं फूड ट्रक का बिजनेस तो काम आएगी ये गाइड
इंतजार नवंबर का
एनवीडिया के शेयरों ने मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई को छूआ था। कंपनी ने एआई में इस्तेमाल की जाने वाली चिप्स की बढ़ती मांग के कारण तिमाही लाभ में पूर्वानुमान से ज्यादा 54% की वृद्धि दर्ज की है। अब इंतजार नवंबर में एनवीडिया की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश होने का है। अगस्त में एनवीडिया ने तीसरी तिमाही के रेवेन्यू का अनुमान $32.5 बिलियन लगाया था।
ये भी पढ़ें: 43000 रुपये की कीमत में आपका हो सकता है ये iPhone; ऑफर्स लगाकर हो जाएगा और भी सस्ता
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
3 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
10 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
10 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
13 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines