बार-बार गिरकर टूट जाता है आपका भी फोन? इस सरकारी वेबसाइट से सस्ते में होगा सही

Mobile Phone Repair Government Website: क्या आपका भी मोबाइल फोन बार-बार हाथ से गिरकर टूट जाता है? अगर हां, तो आप इसे सस्ते में सही करा सकते हैं।

Mobile Phone Repair in lowest price via government website

Mobile Phone Repair

विज्ञापन

आमतौर पर 10 हजार रुपये में एक सही फीचर के साथ स्मार्टफोन मिल जाता है, लेकिन जब कोई फ्लैगशिप फोन खरीदना हो तो पॉकेट से 35 हजार से 60 हजार रुपये तक निकालना आम बात है। वहीं, अगर इतने महंगे फोन पर हल्की सी भी खरोंच आ जाए तो दिल के टुकड़े होने के साथ-साथ बजट भी डामाडोल हो सकता है।

विज्ञापन

बार-बार आपसे भी गिरता है फोन?

जी हां, अगर हाथ से फोन गिर जाए या वो बार-बार गिरकर टूट जाए तो उसकी कीमत सिर्फ कम ही नहीं होती बल्कि उसमें कई तरह की अन्य खराबी भी आ जाती है। ऐसे में आप चाहकर भी अपने फोन की कंडीशन में सुधार नहीं कर सकते हैं। रिपेयर शॉप पर भी आप कितनी बार जाकर अपना फोन सही करवाएंगे, जिसे ठीक करवाने में 5 से 10 हजार रुपये का खर्च होना आम बात है।

विज्ञापन

मोबाइल फोन गिर जाने पर क्या करें?

आपसे अगर सवाल किया जाए कि अगर आपको फोन गिर जाता है या फिर बार-बार फोन गिरकर टूट जाता है तो आप क्या करते हैं? शायद इसका जवाब ये ही होगा कि इसे फोन की कंपनी या रिपेयर शॉप पर ठीक करवाने के लिए देते हैं। ऐसे में आपका कितना खर्चा होता होगा? 3000 रुपये या फिर 5000 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक का आमतौर पर खर्च होता होगा।

सरकारी वेबसाइट से सस्ते में करवाए सही

फोन की स्क्रीन टूट जाने पर सबसे ज्यादा खर्चा आता है। इसे सही करवाने जाएं तो जेब पर बहुत ज्यादा जोर पड़ सकता है। इसलिए अब आपकी पॉकेट पर ज्यादा असर न पड़े इसके लिए आप सरकारी वेबसाइट की मदद से सस्ते में फोन सही करवा सकते हैं। ये एक सस्ता फोन रिपेयर पोर्टल है।

विज्ञापन

किस वेबसाइट से सस्ते में होगा फोन ठीक?

आप सरकार की https://righttorepairindia.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर सस्ते में फोन सही करा सकते हैं। इसके लिए आपको बस पोर्टल पर जानकर साइन अप करना होगा और फिर यहां अपने फोन की कंपनी और मॉडल को एंटर करना होगा, जिसके बाद वेबसाइट के जरिए आप सीधा मोबाइल कंपनी की ऑफिशियल साइट पर चले जाएंगे और वहां जाकर देख सकेंगे कि टूटी स्क्रीन को कितनी कॉस्ट के साथ ठीक करवाया जा सकता है।

आपका फोन कहां सबसे कम कीमत पर सही हो सकता है? ये देखने के लिए आप रिपेयर शॉप पर जाकर भी अपना फोन चेक करा सकते हैं और फिर वेबसाइट से रेट को कंपेयर करते हुए देख सकते हैं कि कहां सबसे कम में आपका फोन ठीक हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ