Meta CEO Mark Zuckerberg Salary : मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जकरबर्ग फिर से चर्चा में हैं। इस बार वह व्हाट्सएप को लेकर नहीं बल्कि अपनी सैलरी और खर्चे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। व्हाट्सएप समेत फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा है। भारत में इन दिनों व्हाट्सएप के काम काज को लेकर सरकार और कंपनी में ठनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ एक रिपोर्ट में मार्क की सैलरी और उनके खर्चे के बारे में बताया गया है जो काफी चर्चा में है।
बेसिक सैलरी मात्र 83 रुपये
फॉर्च्यून में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्क ने साल 2023 में बेसिक सैलरी के तौर पर मात्र 1 डॉलर (83 रुपये) लिए हैं। मार्क की यह सैलरी जानकर आपको काफी आश्चर्य होगा। हालांकि इस दौरान उन्होंने ‘दूसरे तरीके’ से 24.4 मिलियन डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपये) मिले हैं। दूसरे तरीकों में भत्ते शामिल हैं। इसी दौरान उनकी सुरक्षा में भी काफी पैसा खर्च हुआ है।
सुरक्षा पर खर्च हुए 245 करोड़ रुपये
साल 2023 में ने अपनी की सुरक्षा पर करीब 245 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी सुरक्षा पर 323 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अगर मार्क के प्री-टैक्स भत्ते की बात करें तो यह 40 फीसदी बढ़कर 14 मिलियन डॉलर (करीब 320 करोड़ रुपये) हो गया है। वहीं उनके प्राइवेट एयरक्राफ्ट के इस्तेमाल के लिए भी रकम बढ़ा दी गई है।
सैलरी में ऐसा हेर-फेर!
मार्क को जो सैलरी मिलती है, उसका बेसिक नाम मात्र का है। दरअसल, मार्क की सैलरी का अधिकांश हिस्सा उनकी सुरक्षा और भत्ते के तौर पर दर्ज है। मार्क की बैसिक सैलरी एक डॉलर पिछले कई सालों से है। मार्क के पास इतनी दौलत होने का कारण है कि उनके पास कंपनी से भत्तों के अलावा दूसरे मुआवजे और शेयर के तौर पर रकम मिलती है।
यह भी पढ़ें : Sona Baby से कैसे होगी अब WhatsApp पर प्राइवेट बात? कंपनी कह रही है भारत को अलविदा!
दुनिया के चौथे अमीर
हाल ही में आई फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसान मार्क दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मार्क की संपत्ति करीब 190 अरब डॉलर है। दुनिया में सबसे अमीर शख्स बर्नाड आर्नोल्ट हैं। इनके बाद अमेजन के जेफ बोजेस और फिर टेस्ला के एलन मस्क का नाम आता है।
संबंधित खबरें
Bank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
24 mins agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
1 hr agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
4 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
4 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
5 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
8 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
8 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
9 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
1 day agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines