Pankaj Mishra
Read More
LPG Price Update : अगस्त महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और सितंबर का महीना दस्तक देने के लिए तैयार है। इसी कड़ी में आम लोगों के लिए जरूरी खबर है। देश में हर महीन की पहली तारीख को नियमों में कुछ न कुछ बदलाव जरूर होते हैं। अमूमन हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के रेट में (LPG Price Update) जरूर कुछ न कुछ बदलाव होता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार 1 सितंबर शुक्रवार को भी एलपीजी के प्राइस में कुछ बदलाव जरूर होगा।
इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने 1 अगस्त से एलपीजी की कीमतों में बदलाव किया था। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial Cylinders) के दाम में 100 रुपये की बड़ी कटौती की थी। हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मार्च 2023 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम (Domestic LPG Cylinder Price) में बदलाव किया था। एक मार्च 2023 को पेट्रोलियम कंपनियों ने आम लोगों के महंगाई का झटका देते हुए 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से देश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं।
फिलहाल दिल्ली- 1103, मुंबई- 1102.5, कोलकाता- 1129, चेन्नई – 1118.5, बेंगलुरू – 1105.5, चंडीगढ़- 1112.5, पटना- 1201, लखनऊ- 1140.5, भोपाल- 1108.5, जयपुर- 1106.5, अहमदाबाद- 1110, शिमला- 1147.5 रुपये में 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर मिल रहा है।
वहीं बात 19 किलो वाले कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (Commercial LPG Cylinder Price) की बता करें 1 अगस्त 2023 को पेट्रोलियम कंपनियों इसकी कीमतों में 7 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1773 रुपये से बढ़कर 1780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई।
ऐसे में देखा जाए तो घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में इसबार भी कोई बदलाव की संभावना कम है, हालांकि कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घट या फिर बढ़ सकते हैं।
आपको बता दें कि आप खुद भी अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर का रेट जान सकते हैं। आप चाहें तो खुद इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/prices-of-petroleum-products जा सकते हैं। इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको एलपीजी सिलेंडर के दाम दिख जाएंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।