Gold Rate Today: सस्‍ता हो गया सोना, जानें क्‍या है आज 10 ग्राम सोने का दाम

Gold Rate Today: MCX पर 5 फरवरी वाले फ्यूचर कॉन्‍ट्रैक्‍ट सोने के भाव में 1300 रुपये से ज्‍यादा की ग‍िरावट आई है. जानें अभी सोने की कीमत क‍ितनी है?

gold price today in delhi

सोने की कीमतों में आज ग‍िरावट दर्ज की गई है.

Gold Rate Today, 29 Dec : सुबह MCX पर सोने की कीमतें (Gold prices today) 0.25% चढ़कर प्रत‍ि 10 ग्राम 140228 रुपये पर पहुंच गई. लेक‍िन सोने की ये तेजी बरकरार नहीं रह पाई और 1:30 बजे तक 10 सोने के भाव में 1400 रुपये यानी 1 फीसदी से ज्‍यादा की ग‍िरावट देखी गई. इस ग‍िरावट के बाद 10 ग्राम सोने का भाव 138473 पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

दूसरी ओर नई ऊंचाई पर पहुंचने का र‍िकॉर्ड बनाने वाली चांदी भी द‍िन चढ़ने के साथ नीचे आ गई है. मार्च कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाली चांदी का भाव 2287 रुपये ग‍िरकर 237529 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम हो गया है. MCX पर, मार्च वायदा वाली चांदी 5.99% बढ़कर 254174 प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी.

विज्ञापन

सोने की कीमत को क्‍या प्रभाव‍ित कर रहा?

विज्ञापन

कीमती धातुओं में लगातार मजबूत निवेश आ रहा है, क्योंकि बढ़ती ग्लोबल अनिश्चितता, जियोपॉलिटिकल जोखिम और सेंट्रल बैंक के फैसले नए साल में पोर्टफोलियो की पोज‍िशनिंग को प्रभावित कर रहे हैं. सोना पसंदीदा सेफ-हेवन एसेट बना हुआ है, जो डिफेंसिव एलोकेशन को सहारा दे रहा है, जबकि चांदी मौजूदा साइकिल में ज्‍यादा बीटा वाला बेहतर परफॉर्मर बनकर उभर रही है, जिसे जोखिम से बचाव की मांग और सप्लाई की कमी के बीच मजबूत इंडस्ट्रियल मांग का सपोर्ट मिल रहा है.

लेक‍िन प्रॉफ‍िट बुक‍िंग के बीच सोने की कीमतों में ग‍िरावट देखी जा रही है. भले ही हाल के हफ्तों में ज्‍यादा डिमांड और कम सप्लाई के कारण सफेद धातु और सोने की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. लेक‍िन मार्केट एनालिस्ट इसे संभावित बबल बता रहे हैं. ल‍िहाजा इन्वेस्टर और ट्रेडर आज चांदी के रेट और आज चांदी की कीमत दोनों पर करीब से नजर रख रहे हैं, क्योंकि ग्लोबल आर्थिक हालात और जियोपॉलिटिकल टेंशन कीमती धातुओं के बाजारों को प्रभावित कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ