Silver Price Today: एक ही द‍िन में 21000 सस्‍ती हो गई चांदी, चेक करें आज का रेट

चांदी की कीमत आज MCX पर, सिल्वर मार्च वायदा 5.99% बढ़कर 254174 प्रति किलोग्राम के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. लेक‍िन एक ही झटके में चांदी 2,32,663 रुपये तक गिर गई. यानी एक ही द‍िन में चांदी के भाव में 21000 से ज्‍यादा की ग‍िरावट देखी गई.

silver price fall

र‍िकॉर्ड ऊंचाई से 21000 रुपये से ज्‍यादा टूट गया चांदी का भाव

Silver Price Crash: सुबह कारोबार की शुरुआत के साथ आज चांदी में जोरदार तेजी देखी गई. MCX पर मार्च कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाली चांदी 254174 प्रति किलोग्राम के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने का र‍िकॉर्ड बनाया. लेक‍िन इस तेजी को चांदी बरकरार नहीं रख पाई और कुछ घंटों के भीतर ही चांदी का भाव, र‍िकॉर्ड ऊंचाई से 21000 रुपये से ज्‍यादा ग‍िर गया. बाजार में प्रॉफिट बुकिंग की लहर के कारण कारोबारी घंटों में चांदी की कीमत तेज रफ्तार से ग‍िरी और 232663 रुपये प्रत‍ि क‍िलो तक गिर गई.

विज्ञापन

अभी शाम 4:15 बजे चांदी 2,35,956 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर है. यानी अब भी र‍िकॉर्ड हाई से चांदी 18,218 रुपये नीचे आ गई है.

विज्ञापन

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी चांदी की रेट में ग‍िरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी के $80 प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर को पार करने के बाद भारी गिरावट आई और यह $75 से नीचे गिर गई. क्योंकि मुनाफा कमाने वाले लोग बाहर निकलने लगे और भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेत मिले. सेशन की शुरुआत में $83.62/oz तक पहुंचने के बाद स्पॉट चांदी $70 के बीच में ट्रेड कर रही थी, इस गिरावट ने उस रैली की कमजोरी को उजागर कर दिया है, जिसने इस साल अब तक 181% का चौंका देने वाला फायदा दिया था और सोने को भी पीछे छोड़ दिया था.

विज्ञापन

र‍िकॉर्ड हाई पर पहुंच कर क्‍यों ग‍िरी चांदी की कीमत?
इस साल अब तक, चांदी की कीमतों में 181% की बढ़ोतरी हुई है, जिसने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है. इसकी वजह अमेरिका में इसे एक जरूरी मिनरल के तौर पर क्लासिफाई करना, सप्लाई में कमी और बढ़ती इंडस्ट्रियल इस्तेमाल और निवेशकों की दिलचस्पी के चलते इन्वेंटरी में कमी है.

दूसरी ओर प्रॉफिट बुकिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच संभावित शांति समझौते पर बातचीत में डेवलपमेंट की खबरों के कारण भी चांदी के दाम में फ्रेश ग‍िरावट आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ