PM Kisan 12th Installment: आपके खाते में पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त आएगी या नहीं ऐसे जानें
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना (PM Kisan 12th Installment) के लाभार्थियों के खाते में दिवाली से पहले 12वी किस्त के 2000 रुपये आ सकते हैं। इसके लिए सरकारी सस्त पर तेजी से काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भूलेखों के सत्यापन की वजह से इसमें देरी हो रही है।
ताजा जानकारी के मुताबिक यह कार्य अब अंतिम चरणों में है। इस बीच कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने साफ किया है कि सरकार 17 और 18 अक्टूबर 2022 को पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी कर सकती है। यानी दिवाली से पहले किसानों के खाते में 2000 रुपये की 12वीं आ जाएगी।
हालांकि इसबार पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment List) का पैसा कई किसानों के खाते में नहीं आएंगे। बड़ी संख्या में लोग इस योजना के लिए अयोग्य पाए गए हैं। दरअसल सरकार ने पिछले दिनों इस योजना के लाभार्थियों के पात्रता के नियम में बड़ा बदलाव किया था साथ ही इसके लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जिन किसानों ने अबतक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है उनके पैसे भी रूक सकते हैं।
इस बीच पीएम किसान योजना की वेबसाइट से ई-केवाईसी को कराने लेकर समय सीमा के अपडेट को हटा लिया गया है। ऐसे में जिन किसानों ने अबतक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है वे पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर इस प्रकिया को जल्द से जल्द पूरा कर लें।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना के तहत अब तक 11 किस्तों का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। इस बार 12वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जानी है। इस बीच खबरें आ रही है कि कुछ किसान के 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। दरअसल सरकार पहले भी कई बार साफ कर चुकी है कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसे में जिन किसानों ने ये नहीं करवाई है, उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
आपको इस योजना संबंधी कोई शिकायत या परेशानी हो तो पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: