Jio vs Airtel vs Vi 28 and 56 Days Validity Plan: आप रिचार्ज करने की सोचते हैं तो शायद आपको भी पहले ये ही ख्याल आता होगा कि किसका रिचार्ज प्लान आपके लिए सबसे सस्ता हो सकता है? कौन सी कंपनी अधिक वैधता के साथ रिचार्ज प्लान को कम कीमत में देती है?
किसके रिचार्ज को अपनाकर आप अधिक बेनिफिट्स हासिल कर सकते हैं? तो अब आपके इन सभी सवालों के जवाब देने के साथ ही हम आपको रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 28 दिन और 56 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
Jio vs Airtel vs Vi: 28 Days Validity Recharge Plans
जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने यूजर्स के लिए कई रिचार्ज प्लान लेकर आती रहती है। इनमें 1 दिन से लेकर 28 दिन, 56 दिन, 84 दिन और 365 दिनों की वैधता वाले कई रिचार्ज प्लान उपलब्ध है।
Airtel vs Vi: Rs 179 Recharge Plans
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने यूजर्स को 179 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं। दोनों प्लान के साथ अलग-अलग सुविधा दी जाती है। दोनों कंपनी 179 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डाटा का फायदा देती है। जबकि, SMS बेनिफिट एयरटेल से ज्यादा वीआई दे रहा है। एयरटेल अपने यूजर्स को हर दिन 100 SMS और वीआई प्रतिदिन 300 SMS का फायदा दे रहा है।
Jio Recharge Plans
जियो के पास 250 रुपये से कम कीमत का 155 रुपये 239 रुपये वाला रिचार्ज प्लान है। दोनों प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ है। 155 रुपये वाले प्लान के साथ रोजाना 100 SMS और डेली 1.5GB डाटा का फायदा मिलता है। जबकि, 239 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ प्रतिदिन 300 SMS और 2GB डाटा का फायदा मिल रहा है।
Airtel vs Vi: Rs 265 Recharge Plans
एयरटेल और वीआई दोनों 265 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं। दोनों प्लान के साथ डेली 1GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का फायदा मिलता है।
Jio vs Airtel vs Vi: Rs 299 Recharge Plans
जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की ओर से 299 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। तीनों कंपनियां अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और डाटा बेनिफिट्स के साथ हैं। एयरटेल और वीआई के प्लान के साथ डेली 1.5GB डाटा और डेली 100 SMS का फायदा मिलता है। जबकि, जियो डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डाटा का फायदा देता है।
ये भी पढ़ें- Jio, Airtel और Vi यूजर्स सावधान!
Airtel vs Vi: Rs 359 Recharge Plans
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की ओर से 359 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और रोजाना 2जीबी डेटा का फायदा दिया जाता है।
56 Days Validity Plans List
बात करें एयरटेल, वीआई और जियो के रिचार्ज प्लान की तो तीन कंपनियां अपने यूजर्स को 479 रुपये का प्लान ऑफर करती है। तीन कंपनी के रिचार्ज प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ हैं और तीनों में कॉलिंग, एसएमएस और डाटा का फायदा मिलता है। डेली 100 SMS, डेली 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio का 3 महीने वाला सस्ता रिचार्ज प्लान!
Jio vs Airtel vs Vi: 365 days validity plans
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की ओर से 365 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 1799 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जाता है। जियो की ओर से 1559 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ 365 दिनों की वैधता वाला प्लान ऑफर किया जाता है। जबकि, डेली 2 जीबी डाटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जियो का प्लान 2879 रुपये का है और एयरटेल इन सुविधाओं के साथ 2999 रुपये का प्लान ऑफर करता है।
संबंधित खबरें
क्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 5-डे वर्किंग वाले वायरल मैसेज की खुली पोल, PIB ने बताया सच
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
2 hrs agoRBI MPC Meeting 2026: आज से शुरू हुई आरबीआई की बैठक! त्योहारों पर महंगी हो सकती है आपकी लोन EMI
3 hrs agoGST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
14 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines