हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jio IPO GMP: ग्रे मार्केट में 220 रुपये के प्रीमियम पर चल रहा है जियो का शेयर, 21 अक्टूबर से खुलेगा आईपीओ

Reliance Jio IPO GMP: 21 अक्टूबर से खुलने वाले जियो के 30,213 करोड़ रुपये के आईपीओ पर ग्रे मार्केट में 220 रुपये का प्रीमियम चल रहा है. जानिए कंपनी के ग्राहकों की संख्या, फ्रेश इश्यू डिटेल्स और ब्रोकरेज की राय.

विज्ञापन
ग्रे मार्केट में जियो का शेयर 220 रुपये के प्रीमियम पर पहुंच गया है. कंपनी का आईपीओ 21 अक्टूबर से खुलने वाला है. (फोटो - ANI)

शेयर बाजार में इस समय जिस एक आईपीओ की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है देश की सबसे बड़ी डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio Platforms) का आईपीओ. कंपनी का 30,213 करोड़ रुपये का यह मेगा आईपीओ 21 अक्टूबर 2026 को खुलने जा रहा है. अभी से ग्रे मार्केट (Grey Market) में जियो के शेयरों को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है. जानें ग्रे मार्केट में इसका क्या भाव चल रहा है और एक्‍सपर्ट इस पर क्या कह रहे हैं.

ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है भाव?

बाजार के जानकारों के मुताबिक, अनौपचारिक बाजार यानी ग्रे मार्केट में जियो का शेयर अभी से करीब 220 रुपये के प्रीमियम (GMP) पर ट्रेड कर रहा है. निवेशकों के बीच इस प्रीमियम को देखकर अच्छे लिस्टिंग गेन (Listing Gain) की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, शेयर बाजार के जानकारों का यह भी कहना है कि ग्रे मार्केट का प्रीमियम रोज बदलता रहता है और सिर्फ इसके भरोसे पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए निवेश करने से पहले कंपनी की पूरी डिटेल जरूर समझ लें.

यह भी पढ़ें : Jio IPO: 21 अक्टूबर को आ रहा है देश का सबसे बड़ा IPO, दांव लगाने से पहले जानें ये 5 बड़ी बातें

विज्ञापन

पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा यह आईपीओ
इस आईपीओ की एक सबसे खास बात यह है कि इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) यानी पुराना शेयर बेचने का कोई चक्कर नहीं है. इसका मतलब है कि कंपनी जितने भी शेयर ला रही है, वे सब नए शेयर (Fresh Issue) होंगे.

इस आईपीओ के जरिए कंपनी बाजार से करीब 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी और इससे जो भी पैसा आएगा, वह सीधा कंपनी के विकास में लगेगा. ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से पूरी कंपनी की वैल्यू करीब 10.30 लाख करोड़ आंकी गई है.

विज्ञापन

क्यों फिदा हैं बड़े-बड़े ब्रोकरेज?
बड़ी-बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने इस आईपीओ को लेकर काफी पॉजिटिव रुख दिखाया है. इसके पीछे जियो के मजबूत आंकड़े और उसका बिजनेस मॉडल है. 30 जून 2026 तक रिलायंस जियो के कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 53.33 करोड़ हो गई है. ज‍ियो का यूजर केवल बात ही नहीं करता, बल्कि जमकर इंटरनेट चलाता है. वित्त वर्ष 2024 में एक ग्राहक हर महीने औसतन 28.7 जीबी डेटा इस्तेमाल करता था, जो वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही तक बढ़कर 43.7 जीबी प्रति माह हो गया है.

कंपनी के पास देशभर में फैला हुआ तगड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर है, जिसमें करीब 3,60,537 टावर और लगभग 57 लाख सेल शामिल हैं. ज्यादातर टावर फाइबर नेटवर्क से जुड़े हैं, जिससे इंटरनेट की स्पीड सुपरफास्ट मिलती है.

विज्ञापन

जियो प्लेटफॉर्म्स भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आ रहा है. ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम (GMP) देखकर निवेशकों में उत्साह है, लेकिन चूंकि यह एक बड़ा और मैच्योर बिजनेस है, इसलिए इसमें निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति और लॉन्ग-टर्म प्लानिंग का पूरा ध्यान रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. किसी भी आईपीओ में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें.)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola