हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

6 लाख की बचत के चक्कर में गंवा देंगे 3 करोड़! समझ लें न‍िवेश का ये गण‍ित; वरना पछताएंगे

अक्सर हम सोचते हैं कि अभी तो करियर शुरू हुआ है, अगले साल से निवेश करेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निवेश में मात्र 5 साल की देरी आपके रिटायरमेंट फंड से 3 करोड़ रुपये तक छीन सकती है? आइए एक कहानी के जर‍िए इसे समझते हैं कि कंपाउंडिंग (Compounding) की ताकत कैसे समय के साथ बदल जाती है।

विज्ञापन

अन‍िल और व‍िवेक दोनों दोस्त हैं, दोनों की आय समान है और दोनों हर महीने 10000 रुपये की SIP (Systematic Investment Plan) करना चाहते हैं। वे मानकर चलते हैं कि उन्हें सालाना 12% का रिटर्न मिलेगा। लेकिन यहां एक छोटा सा अंतर है। अन‍िल ने 25 साल की उम्र में निवेश शुरू किया और व‍िवेक ने 5 साल की देरी की और 30 साल की उम्र में शुरुआत की। जब दोनों 60 साल की उम्र में रिटायर होंगे, तो नतीजे आपको चौंका देंगे।

स‍िर्फ 6 लाख रुपये अतिरिक्त निवेश करके अन‍िल ने व‍िवेक से 3 करोड़ रुपये ज्यादा बनाए। यह पैसा अन‍िल को अधिक मेहनत करने से नहीं, बल्कि ज्यादा समय तक निवेशित रहने से मिला।

विज्ञापन

कंपाउंडिंग की ताकत अंत में दिखती है
शुरुआती 10-15 वर्षों में दोनों के पोर्टफोलियो में ज्यादा अंतर नहीं दिखता। असली खेल आखिरी के 5-10 वर्षों में शुरू होता है। कंपाउंडिंग ‘लीनियर’ (Linear) नहीं होती, यह तेजी से भागती (Accelerate) है।

  • 25 की उम्र में शुरू किया: फंड ₹6.4 करोड़ हुआ।
  • 30 की उम्र में शुरू किया: फंड गिरकर ₹3.5 करोड़ रह गया।
  • 35 की उम्र में शुरू किया: फंड मात्र ₹1.9 करोड़ रह गया।

जब आपका जमा हुआ पैसा (Corpus) आपकी नई किश्तों (Fresh contributions) से ज्यादा कमाने लगता है, वही समय सबसे शक्तिशाली होता है। देरी करके आप उसी ‘गोल्डन पीरियड’ को खो देते हैं।

विज्ञापन

क्या 6 करोड़ रुपये सच में 6 करोड़ होंगे?
आज जो 6 करोड़ रुपये सुनने में बहुत बड़े लग रहे हैं, 35 साल बाद उनकी वैल्यू वैसी नहीं रहेगी। इसे महंगाई (Inflation) कहते हैं। अगर हम 6% की औसत महंगाई दर मान लें, तो रिटायरमेंट के समय इन पैसों की असल वैल्यू आज के हिसाब से कितनी होगी?

  • ₹3.52 करोड़ की वैल्यू आज के ₹61.46 लाख के बराबर होगी।
  • ₹6.49 करोड़ की वैल्यू आज के ₹1.07 करोड़ के बराबर होगी।

यह डरावना लग सकता है, लेकिन सच्चाई यही है। बिना समय और सही रणनीति के, आपका रिटायरमेंट फंड पर्याप्त नहीं होगा।

विज्ञापन

SIP की मदद लें
अगर आप महंगाई को मात देना चाहते हैं, तो सिर्फ SIP शुरू करना काफी नहीं है। जैसे-जैसे आपकी आय बढ़े, वैसे-वैसे अपना निवेश भी बढ़ाएं। इसे Step-up SIP कहते हैं। अगर आप हर साल अपनी SIP राशि में 10% की बढ़ोतरी करते हैं, तो आपका फाइनल फंड और भी बड़ा और महंगाई से सुरक्षित (Inflation-adjusted) होगा।

अन‍िल और व‍िव‍ेक के निवेश के चुनाव में कोई अंतर नहीं था, सिर्फ टाइमिंग का अंतर था। लंबे समय के निवेश में आपकी पसंद के फंड से ज्यादा मायने यह रखता है कि आपने कब शुरू किया। निवेश शुरू करने का सबसे अच्छा समय कल था और दूसरा सबसे अच्छा समय आज है। 5 साल की देरी की कीमत 3 करोड़ न चुकाएं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola