---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

भारत में कम हुई महंगाई! जनवरी में रिटेल इन्फ्लेशन दर घटकर पहुंची 4.31%

India's retail inflation eases to 4.31% in January: भारत में महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार भारत की खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में कम होकर 4.31% रही। बताया जा रहा है कि ये पिछले 5 महीने में सबसे कम है। दिसंबर में ये आंकड़ा 5.22% था।

---विज्ञापन---

India’s retail inflation eases to 4.31% in January 2025: भारत में महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार भारत की खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में कम होकर 4.31% रही। बताया जा रहा है कि ये पिछले 5 महीने में सबसे कम है। जबकि दिसंबर में ये आंकड़ा 5.22% था।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के अनुसार खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में धीमी होकर 4.31 प्रतिशत पर आ गई थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Retirement Corpus: 18000 की मंथली SIP से कैसे तैयार होगा 21 करोड़ का फंड? समझिए कैलकुलेशन

---विज्ञापन---

RBI ने उठाया था ये बड़ा कदम 

सीपीआई के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी 2024 में 5.1 प्रतिशत थी। लगातार बाजार के जानकार उपभोक्ता मुद्रास्फीति को जनवरी 2025 में कम होने का अनुमान जता रहे थे। बता दें हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने और महंगाई को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती करते हुए इसे 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था।

खाद्य पदार्थों पर महंगाई घटने का दिखा आंकड़ों पर असर 

सीपीआई के अनुसार देश में खाद्य पदार्थों की महंगाई भी लगातार घटी है। आंकड़ों के अनुसार जनवरी में यह 6.02% रही, जो दिसंबर में 8.39% और जनवरी 2024 में 8.3% थी। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बयान में महंगाई को 4% पर बनाए रखने की बात कही थी, जिसमें 2% ऊपर या नीचे जाने की गुंजाइश दी गई थी।

---विज्ञापन---

2024 में टूटा था ये रिकॉर्ड 

इससे पहले अक्टूबर 2024 में इंडिया की खुदरा महंगाई 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.2 फीसदी पर पहुंच गई थी। जबकि खाद्य महंगाई 15 महीने के उच्चतम स्तर 10.9 फीसदी पर पहुंच गई थी।

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी; यहां जानें डिटेल

First published on: Feb 12, 2025 04:44 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola