Indian Notes: सरकार का 10, 20, 50, 100, 500, 2000 रुपये के नोटों को छापने में आता है कितना खर्च? रकम जान हो जाएंगे हैरान

notes

Indian Notes Printing Cost: क्या आप जानते हैं कि भारतीय नोटों को छापने में कितना खर्च आता है? एक आरटीआई के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की गई कि अलग-अलग करेंसी नोट छापने में कितना खर्च आता है।

यह जानकारी निकलकर आई सामने

भारत सरकार प्रत्येक 2,000 रुपये के नोट पर 4.18 रुपये खर्च करती है। प्रत्येक 500 रुपये के नोट की छपाई की लागत 2.57 रुपये है और 100 रुपये के नोट के लिए यह 1.51 रुपये है।

जबकि प्रत्येक 10 रुपये के नोट के लिए सरकार द्वारा 1.01 रुपये की लागत आती है। दिलचस्प बात यह है कि 20 रुपये का नोट छापने में जो कोस्ट आती है वो 10 रुपये के नोट से 1 पैसा सस्ती है।

वहीं, पुराने चलन से बाहर हो चुके नोटों और 500 रुपये और 2,000 रुपये के नए नोटों की छपाई की लागत के बीच अंतर का भी पता लगाने की कोशिश की गई। आरटीआई से पता चला कि पुराने 500 रुपये के नोट को छापने में 3.09 रुपये लगे, यानी 500 रुपये का नया नोट पुराने 500 रुपये के नोट से 52 पैसे सस्ता है।

वहीं, 3.54 रुपये की कीमत पर 1,000 रुपये का नोट छापा गया। इस प्रकार, नए 2,000 रुपये के नोट की छपाई में 1,000 रुपये के नोट की छपाई की तुलना में 64 पैसे अधिक खर्च होता है।

बता दें कि इंडियन करेंसी के नोट भारत सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देश पर ही छापे जाते हैं। इनकी छपाई सिर्फ सरकारी प्रिंटिंग प्रेस में होती है। देश में सिर्फ चार सरकारी प्रिंटिंग प्रेस हैं, जहां ये नोट छपते हैं। इन जगहों के नाम हैं नासिक, देवास, मैसूर व सालबोनी। यहीं प्रिटिंग प्रेस है। यहीं नोटों की छपाई का काम होता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ