Gold Price Update: सोने और चांदी पर चढ़ा होली का रंग, जानें 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। लगातार चार दिनों की तेजी के बाद एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना 590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 1239 रुपये प्रति किलो की दर से तेजी दर्ज की गई। इसके बाद सोना चढ़कर 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 64000 रुपये प्रति किलो के ऊपर बिकने लगी है।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) 590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56140 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को सोना (Gold Price Update) 116 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55550 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। वहीं सोमवार को सोना (Gold Price Today) 291 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55666 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – Aaj ka Mandi Bhav: सरसों, गेहूं से लेकर मूंग के दामों में हुआ बदलाव, जानिए- क्या महंगा, क्या सस्ता
वहीं बुधवार को चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी उछाल दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 1239 रुपये की तेजी के साथ 64246 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि मंगलवार को चांदी 439 रुपये की नरमी के साथ 63007 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं सोमवार को चांदी 885 रुपये की नरमी के साथ 63446 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 590 रुपया महंगा होकर 56140 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 587 रुपया महंगा होकर 55915 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 540 रुपया महंगा होकर 51424 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 442 रुपया महंगा होकर 42105 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 345 रुपया महंगा होकर 32842 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2742 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15734 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए – Changes from today: गैस के दाम बढ़ने के अलावा भी 1 मार्च से हुए हैं ये 5 बड़े बदलाव, जल्दी जानें
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: