हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Update : सातवें आसमान से लुढ़का सोना, यहां जानें 14 से 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट्स

विज्ञापन
Gold Price Update : अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी और अच्छी खबर है। फिलहाल सोना ऑलटाइम हाई से 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी करीब 10000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीद सकते हैं। दरअसल सोना सस्ता होकर 58500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 70000 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है।
दो दिन बाद आज जारी होगा नया रेट

दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने 576 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत 1321 प्रति किलो की दर से तेजी दर्ज की गई। ऐसे में आज सबकी नजर इस बात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।

और पढ़िए –  Petrol Diesel Price Today: देशभर में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर में भाव

विज्ञापन

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी दो दिनों की छुट्टी के बाद अब आज सोने और चांदी का नया रेट जारी होगा।

शुक्रवार को ये था सोने और चांदी का रेट

पिछले कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) सोना 45 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58586 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। तो चांदी 1065 रुपये स्सता होकर 69750 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 58586 रुपये, 23 कैरेट 58351 रुपये, 22 कैरेट वाला 53665 रुपये, 18 कैरेट वाला 43940 रुपये और 14 कैरेट वाला 34273 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 3000 रुपये तो चांदी 10000 रुपये से भी ज्यादा सस्ती

इसके बाद सोना गिरकर अपने ऑलटाइम हाई से 3015 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10230 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola