Gold Price Update: शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि कब सोने और चांदी की खरीदारी उनके लिए ठीक रहेगा।
इस बीच शुक्रवार को एकबार फिर सोना और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 53 रुपये प्रति 10 ग्राम से सस्ता हुआ तो चांदी 437 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट हो गई। शुक्रवार को सोने करीब 52700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61900 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुई। फिलहाल लोगों पास सोना करीब 3500 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 18100 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का मौका है।
अभी पढ़ें – इन राज्यों में लागू हुई पुरानी पेंशन योजना, अब केंद्र की बारी !
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 53 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 52660 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 295 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 52713 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 437 रुपये की गिरावट के साथ 61829 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 566 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 62266 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 53 सस्ता होकर 52660 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 53 रुपया सस्ता होकर 52449 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 48 रुपया सस्ता होकर 48237 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 40 रुपया सस्ता होकर 39495 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 31 रुपये सस्ता होकर 30806 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 3500 और चांदी 18100 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3540 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18151 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
अभी पढ़ें – रात का सफर करने वाले हो जाएं सचेत, ट्रेन में अब ये सब नहीं चलेगा, नई गाइडलाइंस जारी
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
33 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
3 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
5 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
7 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
18 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
21 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
21 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines