हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: सोने की कीमत में लगी 'आग', पहली बार दाम 57050 रुपये 10 ग्राम

विज्ञापन

Gold Price Update: नए साल 2023 में तो सोने के दाम में महंगाई की ‘आग’ लग गई है। सोना लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई। लगातार तेजी के बाद पीली धातू के दाम में ग्राहकों को रुलाने लगा है। शुक्रवार को सोना 380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 1009 रुपये प्रति किलो की दर की बड़ी तेजी दर्ज की गई।

शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 57050 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 85 रुपये प्रति 10 ग्राम की नरमी के साथ 56670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार चांदी 1009 रुपये महंगी होकर 68453 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 1549 रुपये की तेजी के साथ 67444 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

विज्ञापन

और पढ़िए – पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली या बढ़ गए दाम, जानें आज के भाव

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह 24 कैरेट वाला सोना 380 रुपया महंगा होकर 57050 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 379 रुपया महंगा होकर 56822 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 348 रुपया महंगा होकर 52258 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 285 रुपया महंगा होकर 42788 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 222 रुपया महंगा होकर 33374 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना167 रुपये महंगा तो चांदी 11527 रुपये मिल रही है सस्ती

इस तेजी के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 167 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिकने लगा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 16 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 56883 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11527 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

और पढ़िए – Google से 12000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, सीईओ सुंदर पिचाई ने किया बड़ा ऐलान

विज्ञापन

सोना खरीदने में ना करें देरी

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 15 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही देश में एकबार फिर वेडिंग सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि इस साल 2023 में सोने के दाम लगातार अपने हाई बना रहेगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola