EPFO Rule पर ताजा अपडेट! जानें ATM से पीएफ का पैसा कब निकाल सकेंगे?

EPFO Rule: सरकार पीएफ के पैसे को निकालने का तरीका बदलने की योजना बना रही है। इसके लिए जल्द ही ATM कार्ड की तरह ही डेबिट कार्ड लाया जाएगा। जानिए कब तक इसको लागू किया जा सकता है?

EPFO new Rule

File Photo

EPFO Rule: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) जल्द ही PF का पैसा निकालने के नियम बदलने की योजना बना रहा है। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए ATM कार्ड की तर्ज पर ही एक कार्ड लाया जाएगा, जिससे एटीएम से पैसे निकाले जा सकते हैं। हालांकि कुल राशि का कुछ परसेंट ही आप इससे निकाल पाएंगे। अभी तक 2025 में इसको शुरू करने की बात कही जा रही थी, जानिए लेबर मिनिस्ट्री की सेक्रेटरी सुमिता डावरा इस लेकर क्या अपडेट दिया है?

विज्ञापन

सिस्टम को बेहतर बनाया जा रहा

अभी पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने का लिए काफी लंबा प्रोसेस है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए सरकार EPFO के नियमों में थोड़ा बदलाव करने की योजना बना रही है। कहा जा रहा है कि ATM से पीएफ अमाउंट का 50 फीसदी ही निकाल सकते हैं। लेबर मिनिस्ट्री की सेक्रेटरी सुमिता डावरा का कहना है कि मिनिस्ट्री पीएफ के लिए IT सिस्टम को और अच्छा बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बेहतर बनाने के लिए EPFO की सर्विस में कई बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन

ATM से कब तक निकलेगा पैसा?

सुमिता डावरा पीएफ के पैसे को एटीएम से निकालने को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2025 तक ATM वाली सुविधा शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जो जरूरी नहीं है उस प्रोसेस को हटाया जाएगा। जनवरी 2025 से पीएफ सिस्टम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आईटी 2.1 संस्करण जैसे ही लागू किया जाएगा, वैसे ही ईपीएफओ मेंबर्स ATM से सीधे तौर पर पैसे निकाल सकते हैं।

विज्ञापन

और कितने बदलाव किए जाएंगे?

पैसे निकालने के अलावा सिस्टम में और भी कई एडवांस सुधार किए जाएंगे। EPFO ने EPFO 3.0 को लागू करने को लेकर भी अपडेट दिया था।  जिसमें कहा गया कि इससे ऑर्गेनाइजेशन PF होल्डर्स को और भी बहुत सी सुविधाएं दी जाएंगी। इन बदलाव से यूजर्स को आसान एक्सेस और फ्लेक्सिबिलिटी होगी। ATM-इनेबल विड्रॉल, करेंट कॉन्ट्रिब्यूशन कैप को हटाना और पेंशन कन्वर्जन को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ