EPF interest rate: क्या बढ़ने जा रही है PF पर ब्याज दर? EPFO की महत्वपूर्ण बैठक आज
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

EPF interest rate: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की सोमवार को नई दिल्ली में बैठक होगी, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज दर पर चर्चा की जाएगी। वहीं, उम्मीद है कि पीएफ ब्याज दर 8 फीसदी के स्तर से नीचे नहीं की जाएगी। हालांकि रिटायरमेंट फंड की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था की बैठक का एजेंडा स्पष्ट नहीं है, लेकिन दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में ब्याज दर और उच्च पेंशन पर चर्चा होने की संभावना है। 27 व 28 मार्च को महत्वपूर्ण दो दिवसीय बैठक होनी है।
पिछले साल मार्च में, केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफओ के छह करोड़ से अधिक सक्रिय ग्राहकों के लिए 8.1 प्रतिशत ईपीएफ दर घोषित की थी, जो चार दशकों में सबसे कम है। उम्मीद की जा रही है कि बढ़ती ब्याज दर परिदृश्य के बीच ब्याज स्तर बराबर बनाए रखा जाएगा।
श्रम और रोजगार मंत्रालय के मुताबिक, ईपीएफओ ने इस साल जनवरी में 14.86 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। वहीं, मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान कम से कम 3.54 लाख सदस्य ईपीएफओ से बाहर हुए, जो पिछले चार महीनों में सबसे कम संख्या थी।
14.86 लाख ग्राहकों में से करीब 7.77 लाख नए सदस्य पहली बार ईपीएफओ के दायरे में आए हैं। अनंतिम पेरोल डेटा ने यह भी उजागर किया कि लगभग 10.62 लाख सदस्य ईपीएफओ सदस्यता में फिर से शामिल हुए। बता दें कि ईपीएफओ एक सामाजिक सुरक्षा संगठन है जो देश के संगठित कार्यबल को भविष्य निधि, पेंशन और बीमा निधि के रूप में सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने के लिए खड़ा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: