---विज्ञापन---

बिजनेस
live

Business News Today LIVE: पंजाब नेशनल बैंक में बंपर वैकेंसी, 5138 अप्रेंट‍िस पदों पर भर्ती

Business News Today LIVE Updates: कारोबारी जगह में आज हलचल भरा द‍िन रहने वाला है. शेयर बाजार पर जहां बजट और आरबीआई की मॉन‍िटरी पॉल‍िसी का असर द‍िख सकता है, वहीं यूपी में आज बजट सत्र की शुरुआत हो रही है. जान‍िये आज पूरे द‍िन की बड़ी खबरें

Author Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 9, 2026 09:38 IST
ब‍िजनेस जगत की आज की ताजा खबर

Business News Today 9 Feb : आज 9 फरवरी 2026 (सोमवार) को बिजनेस जगत में काफी हलचल रहने वाली है. क्‍योंकि यह हफ्ते का पहला कारोबारी दिन है, इसलिए शेयर बाजार से लेकर कॉर्पोरेट जगत तक कई महत्वपूर्ण घटनाएं निर्धारित हैं. आज शेयर बाजार (Stock Market) में भी हलचल द‍िखने के आसार हैं. क्‍योंक‍ि बजट और RBI पॉलिसी का असर आज द‍िख सकता है. बाजार 6 फरवरी को आई RBI मॉनेटरी पॉलिसी (जहां रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखा गया) और हाल ही में आए बजट 2026 के बाद के रुझानों पर प्रतिक्रिया देगा. इन्फ्रा शेयरों में हलचल रह सकती है. Ashoka Buildcon और Simplex Infrastructures जैसी कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं, इसलिए कल इनके शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी.

---विज्ञापन---

09:38 (IST) 9 Feb 2026
शेयर बाजार में आज 9 फरवरी को बढ़त

सेंसेक्स करीब 400 अंक की तेजी के साथ 84,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है. ये 25,800 पर कारोबार कर रहा है. शुरुआती करोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है. आज मेटल, बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त देखने को म‍िल रही है.

09:26 (IST) 9 Feb 2026
पंजाब नेशनल बैंक में 5138 पदों पर भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती एक साल के लिए की जाएगी.

08:07 (IST) 9 Feb 2026
अमेरिकी आज जारी करेगा डेटा

आज शाम को अमेरिका के कंज्यूमर इन्फ्लेशन एक्सपेक्टेशन्स (Consumer Inflation Expectations) के आंकड़े आएंगे, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों की दिशा तय करेंगे.

08:06 (IST) 9 Feb 2026
सोने चांदी का बाजार

सोने चांदी पर आज चीन का असर द‍िख सकता है. दरअसल, चीन के सेंट्रल बैंक की लगातार सोने की खरीदारी 15वें महीने भी जारी और वहां के आर्थिक आंकड़ों का असर आज वैश्विक कमोडिटी मार्केट (सोना/चांदी) पर दिख सकता है.

08:05 (IST) 9 Feb 2026
प्रधानमंत्री का मलेशिया दौरा

पीएम मोदी के मलेशिया दौरे का दूसरा दिन है, जहां सेमीकंडक्टर और रक्षा सहयोग को लेकर अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं.

08:04 (IST) 9 Feb 2026
यूपी का बजट सत्र आज से शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसमें राज्य के विकास के लिए बड़े आवंटन की उम्मीद है.

08:02 (IST) 9 Feb 2026
कॉर्पोरेट नतीजे (Q3 Results)

आज कई दिग्गज कंपनियां अपने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी, जिनमें प्रमुख हैं BSE Limited (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज), Aurobindo Pharma, Bata India, Bajaj Electricals, Gujarat State Fertilizers & Chemicals (GSFC), Pfizer और Happiest Minds.

08:01 (IST) 9 Feb 2026
सिल्वर ETF लॉन्च: सिल्वर ETF (NFO)

Angel One Mutual Fund ने आज यानी 9 फरवरी 2026 से अपना सिल्वर ETF (Exchange Traded Fund) निवेश के लिए खोल दिया है. यह आज (9 फरवरी) खुला है और 19 फरवरी 2026 तक बंद होगा. आप मात्र 1,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. NFO के दौरान एक यूनिट की कीमत 10 रुपये रखी गई है. यह फंड सीधे तौर पर 99.9% शुद्ध फिजिकल चांदी (Physical Silver) में निवेश करेगा, जो घरेलू कीमतों को ट्रैक करेगा.

First published on: Feb 09, 2026 07:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.