गैस कनेक्शन कटने का SMS आए तो न हड़बड़ाएं; 5 टिप्स फॉलो करके बच जाएंगे फ्रॉड से

Fake SMS Cyber Fraud Alert: दिल्ली में गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर लोगों को ठगने वाला गिरोह एक्टिव हुआ है। सरकारी की ओर से अलर्ट जारी करके लोगों का सतर्क रहने को कहा गया है और साथ ही कुछ टिप्स बताए हैं कि ऐसे फ्रॉड से कैसे बचें?

Spam Calls And SMS

Spam Calls And SMS

LPG Connection Disconnect SMS Cyber Fraud: लोगों को ठगने के लिए बदमाश आए दिन नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। कभी क्रेडिट कार्ड का बिल पेंडिंग होने के मैसेज भेजकर लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है। कभी बिजली कनेक्शन कटने का मैसेज भेज पैसे ठगे जाते हैं। सरकार और पुलिस इन SMS के बारे में अलर्ट जारी करती है तो बदमाश नया तरीका ढूंढ लेते हैं।

विज्ञापन

लोगों को ठगने का ऐसा ही एक और तरीका अब सामने आया है। जी हां, अब लोगों को SMS आ रहे हैं कि आपका गैस कनेक्शन का बिल भरा नहीं गया है। इसलिए आपका गैस कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। अगर बिल अपडेट कराना है या नया गैस कनेक्शन चाहिए तो इस नंबर पर कॉल करें। इस तरह के SMS को लेकर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ( IGL) ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

अलर्ट जारी करके बताय मैसेज में क्या लिखा?

सरकारी गैस एजेंसी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ( IGL) की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि गैस कनेक्शन कटने के SMS ठग भेज रहे हैं। कंपनी की ओर से ऐसा कोई संदेश ग्राहकों को नहीं दिया जा रहा है। अगर आपको इस तरह के SMS आ रहे हैं तो सावधान रहें और मैसेज को इग्नोर करें।

विज्ञापन

मैसेज में लिखा है कि प्रिय ग्राहक, आपका गैस कनेक्शन का बिल अपडेट नहीं हुआ है, इसलिए आपका कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। मैसेज में एक फोन नंबर दिया गया है। अगर आप नंबर पर कॉल करेंगे तो बोलने वाला शख्स खुद को कंपनी का अधिकारी बताएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। कंपनी के किसी अधिकारी की तरफ से न फोन किया गया है और न ही SMS भेजे गए हैं। यह सिर्फ पैसे ठगने का तरीका है।

विज्ञापन

SMS देखने के बाद क्या करें लोग?

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ( IGL) की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर बदमाश आपसे पैसे ठग सकते हैं, लेकिन अपील है कि SMS देखकर एकदम से घबरा न जाएं। मैसेज को ध्यान से देखें, इसमें आपको कई स्पेलिंग गलत दिखेंगी।मैसेज में दिए गए फोन नंबर पर कॉल करने की गलती भी नहीं करना।

अगर आपको अपने बिल का अपडेशन स्टेट्स चेक करना है तो अपनी गैस एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें। हो सके तो मैसेज को इग्नोर करें। मैसेज में अगर लिंक हो तो उस पर क्लिक नहीं करना। गैस एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी अपने बिल का स्टेट्स जान सकते हैं। अगर किसी का फोन आए तो मोबाइल में कहने से ही कोई ऐप डाउनलोड मत करना। सिर्फ और सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर वर्किंग करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ