Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Income Tax 2024 : इस बार इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का आखिरी तारीख 31 जुलाई है। अगर आपने अभी तक ITR फाइल नहीं किया है तो 31 जुलाई से पहले फाइल कर दें। अगर आप कहीं जॉब करते हैं और इनकम का सोर्स सैलरी के अलावा कुछ और नहीं है तो आपको ITR फार्म-1 भरना होगा। इसे सहज फॉर्म भी कहते हैं।
ITR फॉर्म-1 को भरने के लिए CA या इनकम टैक्स एक्सपर्ट फीस के रूप में कम से कम 500 रुपये लेते हैं। काफी CA फीस के रूप में एक हजार रुपये भी लेते हैं। अगर आप खुद से ITR फाइल कर देंगे तो आपको 500 या एक हजार रुपये बच जाएंगे। फॉर्म-1 भरना काफी आसान होता है। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि ITR फॉर्म में काफी चीजें पहले से भरी होती हैं।
ऐसा कोई भी शख्स जिसकी सालाना कुल कमाई 50 लाख रुपये तक है, उसे फॉर्म-1 भरना होगा। हालांकि यहां कमाई सिर्फ सैलरी, एक घर से किराया, पेंशन, कृषि से होने वाली आय (सालाना 5000 तक) और अन्य सोर्स से होनी चाहिए। अन्य सोर्स में ये चीजें शामिल हैं:

फॉर्म 1 भरना काफी आसान है।
इनकम टैक्स भरने के लिए पहले आपको इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट incometax.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए वेबसाइट के ऊपर राइट कॉर्नर में लिखे Register पर क्लिक करना होगा। इसके बाद PAN और दूसरी जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
यह भी पढ़ें : 10 लाख की कमाई टैक्स फ्री? नई व्यवस्था से रिटर्न फाइल करने वालों की आएगी मौज!
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।