Bank Holidays December 2022: दिसंबर में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

BANK HOLIDAYS DECEMBER: बैंकों की कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय होती हैं, जिस दिन पूरे देश के बैंकों में छुट्टी होती है। इसके अलावा क्षेत्रीय अवकाश भी होते हैं जो राज्यों के त्योहारों के आधार पर लागू होते हैं। दिसंबर साल का आखिरी महीना होता है। कई लोग इस महीने में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने भी जाते हैं। अगर आपका भी कहीं घूमने का प्लान है तो आपको बैंक के काम समय से निपटाने होंगे।
क्रिसमस से दिसंबर तक कई छुट्टियां होती हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में कई त्योहारों के लिए अलग-अलग छुट्टियों हैं। दिसंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें चार रविवार भी शामिल हैं। जानिए दिसंबर महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट…
अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के अपने घर का सपना होगा सच, सरकार किया ये बड़ा ऐलान
इन छुट्टियों में कई क्षेत्रीय अवकाश भी शामिल हैं। छुट्टियों को लेकर RBI ने गाइडलाइंस जारी की है। हालांकि बैंकों का काम ऑनलाइन चलता रहेगा। आप इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए आसानी से भुगतान कर सकते हैं। कुछ छुट्टियां बैंकों में राष्ट्रीय होती हैं जो सभी बैंकों के लिए मान्य होती हैं। लेकिन कई राज्यों में क्षेत्रीय अवकाश भी होते हैं, ये अवकाश राज्यों के त्योहारों पर निर्भर करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो दिसंबर में 3,4,10,11,18,24,25 को एक साथ बैंक बंद रहेंगे।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: