7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के अपने घर का सपना होगा सच, सरकार किया ये बड़ा ऐलान
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

7th Pay Commission: अपने घर का सपना देख रहे केंदीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल केंद्र सरकार अपने केंद्रीय कर्मचारियों पर मेहरबान है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को घर बनाने के लिए मिलने वाले बैंकों से लिए होम लोन यानी बिल्डिंग एडवांस (HBA) की ब्याज दर को घटा दिया है।
केंद्र सरकार ने हाउस बिल्डिंग लोन की ब्याज दर में 0.8 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती के बाद हाउस बिल्डिंग लोन 7.9 फीसदी से घटाकर 7.1 फीसदी हो गया है। यह कटौती 1 अप्रैल, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक के लिए की गई है। यानी केंद्रीय कर्मचारी अब सस्ते दर पर बैंक से होम लोन लेकर अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं।
इस स्कीम के तरह केंद्रीय कर्मचारी अपने मूल वेतन के हिसाब से 34 महीने तक का या फिर अधिकतम 25 लाख रुपये तक एडवांस ले सकते हैं। इसके अलावा मकान की कीमत या फिर लोन चुकाने की कैपेसिटी के आधार पर भी एडवांस ले सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: