Bank Holiday 19 August: कल बैंक जाने का प्लान है? रुकिए! पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे की ये लिस्ट

Bank Holiday 19 August: कल 19 अगस्त 2026 को अगरतला को छोड़कर पूरे देश में खुले रहेंगे बैंक. जानें अगरतला में छुट्टी की वजह और ऑनलाइन बैंकिंग ऑप्शंस.

Bank Holiday 19 August 2026

Bank Holiday 19 August 2026: कल 19 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे या खुले? देखें पूरी लिस्ट

अगर आप कल यानी 19 अगस्त को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, जैसे पैसे निकालना, चेक जमा करना या ड्राफ्ट बनवाना, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. बैंक पहुंचने के बाद वहां ताला लटका मिले, उससे बेहतर है कि आप पहले ही जान लें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कल कहां-कहां बैंकों की छुट्टी घोषित की है.

विज्ञापन

कल 19 अगस्त को किस शहर में बंद रहेंगे बैंक?

घबराने की जरूरत नहीं है. क्‍योंक‍ि RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, कल 19 अगस्त को पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे, सिर्फ एक शहर को छोड़कर. कल केवल अगरतला (त्रिपुरा) में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. अगर आप दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, कोलकाता या देश के किसी भी अन्य शहर में रहते हैं, तो कल आपके शहर में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और काम होगा.

विज्ञापन

अगरतला में क्यों है बैंक हॉलिडे?
अगरतला में 19 अगस्त को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जी की जयंती के अवसर पर बैंक बंद रखे गए हैं. उनका जन्म 19 अगस्त 1908 को हुआ था और उन्हें आधुनिक त्रिपुरा का निर्माता माना जाता है. अगरतला एयरपोर्ट (MBB Airport) और प्रसिद्ध एम.बी.बी. कॉलेज की नींव उन्होंने ही रखी थी.

विज्ञापन

अगरतला में रहते हैं तो कैसे निपटाएं काम?
अगर आप अगरतला में हैं और कल बैंक बंद हैं, तो भी चिंता की बात नहीं है. नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप चालू रहेंगे, जिससे आप फंड ट्रांसफर कर सकते हैं. कैश निकालने या जमा करने के लिए एटीएम मशीनें चालू रहेंगी. जीपे, फोनपे या पेटीएम के जरिए सामान्य पेमेंट कर सकते हैं.

विज्ञापन

अगरतला के अलावा पूरे देश में कल बैंक खुले हैं, इसलिए आप बेफिक्र होकर अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर काम निपटा सकते हैं. अगली बार जब भी किसी त्योहार के आसपास बैंक जाएं, तो एक बार अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ