हर दिन UPI पर 5 लाख ट्रांजेक्शन... ONDC प्रमुख ने की भारत की डिजिटल पहल की तारीफ

Algorand India Summit 2024: अल्गोरंड इंडिया समिट 2024 का आगाज हुआ। इस दौरान ONDC के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष आर.एस शर्मा ने डिजिटल इंडिया पर खुलकर बात की। आइए जानते हैं सम्मेलन में उन्होंने क्या कहा?

Algorand India Summit 2024 RS Sharma
विज्ञापन

Algorand India Summit 2024: भारत डिजिटलाइजेशन की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। Open Network for Digital Commerce (ONDC) के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष आर.एस शर्मा ने भी भारत की डिजिटल पहल की काफी सराहना की है। ONDC अध्यक्ष ने कहा कि आधार कार्ड, UPI और ONDC जैसे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) ने विकसित भारत को गति प्रदान की है। आंकड़ों की मानें तो UPI पर हर दिन 0.5 मिलियन यानी 5 लाख ट्रांजेक्शन होते हैं।

UPI से हर महीने 15 मिलियन ट्रांजेक्शन

ONDC में बदलावों पर बात करते हुए आर.एस शर्मा ने कहा कि भारत में हर दिन UPI की मदद से आधा मिलियन लेन-देन होता है। इस हिसाब से हर महीने 15 मिलियन ट्रांजेक्शन होते हैं। डिजिटल कॉमर्स की दुनिया में ONDC नई ऊंचाईयां छू रहा है। हमने ONDC में कुछ प्रोटोकॉल बनाए हैं, जिससे खरीददार और विक्रेता एक ही प्लेटफॉर्म पर आ गए हैं।

विज्ञापन

बिक्री से लॉजिस्टिक्स अलग किया

आर एस शर्मा के अनुसार ONDC ने सभी तरह के गुड्स और सर्विसेज की बिक्री से लॉजिस्टिक्स को भी अलग कर दिया है। अब हर चीज को सूचीबद्ध करने के साथ-साथ नेटवर्क पर लेन-देन भी हो सकता है। बेशक आज बहुत सारे लोग ONDC को नहीं जानते हैं। मगर एक समय पर लोग आधार और UPI को भी नहीं समझते थे, लेकिन आज सभी इसका इस्तेमाल करते हैं।

अल्गोरंड इंडिया समिट 2024

बता दें कि आर एस शर्मा अल्गोरंड इंडिया समिट 2024 में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में अभी सिर्फ एक गूगल, एक व्हाट्सएप, एक फेसबुक और कुछ मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ही काम करते हैं। हम ऐसा सिस्टम नहीं चाहते जिसकी कमान कुछ चुनिंदा लोगों के हाथ में हो। इसलिए हमें कोई ऐसा समाधान तलाशना होगा, जिसकी पहुंच सभी तक आसानी से हो सके। DPI इसी का एक उदाहरण है और भारत का नाम अग्रणी देशों की फेहरिस्त में शुमार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ