News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Stock Market Update: दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शानदार जीत का असर आज स्टॉक मार्केट पर भी पड़ सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन नतीजों से ‘ब्रांड मोदी’ और मजबूत हुआ है। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में ब्रांड मोदी को लेकर कुछ संदेह सामने आए थे, जो दिल्ली के नतीजों से पूरी तरह दूर हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से हुए लगभग सभी चुनावों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है और दिल्ली की जीत इसमें सबसे शानदार है।
एनालिस्ट का अनुमान है कि आज मार्केट में गैप-अप ओपनिंग होगी। बैंकिंग और मेटल स्टॉक में मजबूत खरीदारी देखने को मिलेगी और अडाणी समूह के शेयरों में सेंटीमेंटल बाइंग की लहर आ सकती है। सीधे शब्दों में कहें तो आज अडाणी के शेयर फोकस में रह सकते हैं। बता दें कि अडाणी पावर अपनी क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रही है और इस वजह से ये शेयर पहले से ही चर्चा में है।
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, हेनसेक्स सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड महेश एम ओझा का कहना है कि अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर आज निवेशकों का आकर्षित कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सोमवार को जब मार्केट खुलेगा तो ये शेयर दलाल स्ट्रीट बुल्स के रडार पर आ सकता है। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में भी कुछ खरीदारी की दिलचस्पी देखी जा सकती है, क्योंकि यह अडाणी समूह के कारोबार का मुख्य हिस्सा है।
यह भी पढ़ें – Stock Market की Wolf को SEBI ने पहनाई बैन की बेड़ियां, देखें Asmita Patel की पूरी जन्मकुंडली
इसी तरह, लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अंशुल जैन ने कहा कि यह देखने को मिला है कि भारतीय राजनीति में जब भी ब्रांड मोदी के लिए कुछ सकारात्मक होता है, अडाणी समूह के शेयरों में खरीदारी देखने को मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद अडाणी समूह के शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई थी। इसी तरह, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद भी अडाणी के शेयरों में कुछ खरीदारी देखी गई। इसलिए, सोमवार को दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद भी यह रुझान जारी रहने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।