---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

दो हिस्सों में बंटा 127 साल पुराना गोदरेज परिवार, जानें- किसे क्या मिला?

Godrej Group Split in Two Parts : 127 साल पुराना गोदरेज परिवार दो हिस्सों में बंट गया। गोदरेज ग्रुप की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक ग्रुप को परिवार की दो शाखाओं मे बांटा गया है। जानें, इस बंटवारे के बाद किसे क्या मिला?

---विज्ञापन---

Godrej Group Split in Two Parts : देश और दुनिया में गोदरेज ग्रुप का एक खास स्थान है। यह ग्रुप साबुन और घरेलू उपकरणों से लेकर रियल एस्टेट तक फैला है। 127 साल पुराना यह ग्रुप भी अब दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ आदि गोदरेज और उनके भाई हैं तो वहीं दूसरी तरफ आदि गोदरेज के चचेरे भाई-बहन हैं। ग्रुप ने एक बयान जारी कर इस बंटवारे के बारे में बताया है। गोदरेज ग्रुप की 5 कंपनियां गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडेक्ट्स, गोदरेज प्रोपर्टीज, गोदरेज एग्रोवेट और एस्टेक लाइफसाइंसेज हैं। ये कंपनियां शेयर मार्केट में लिस्टेड हैं। इस बंटवारे को लेकर दोनों परिवार ने समझौते पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।

इस बंटवारे के बाद एक हिस्सा आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर को मिला है। वहीं ग्रुप का दूसरा हिस्सा आदि गोदरेज के चचेरे भाई जमशेद गोदरेज और चचेरी बहन गोदरेज कृष्णा को मिला है। इस बंटवारे के बाद दोनों परिवार गोदरेज ब्रांड का इस्तेमाल जारी रखेंगे। इस बंटवारे में दोनों परिवार को गोदरेज एंड बॉयस से जुड़ी कंपनियों में हिस्से के साथ-साथ मुंबई में बड़ा भूखंड और जरूरी संपत्ति भी मिलेगी। बताया जाता है कि परिवार में संपत्ति के पुनर्गठन को लेकर यह बंटवारा किया गया है।

---विज्ञापन---

जानें, किसके पास कितनी हिस्सेदारी

इस ग्रुप की बागडोर अभी आदि गोदरेज ही संभालते हैं। कंपनी का मार्केट कैप करीब 2.40 लाख करोड़ रुपये है।

---विज्ञापन---
  • आदि, उनके भाई नादिर, जमशेद, स्मिता और ऋषद के पास गोदरेज और बॉयस में करीब 10 फीसदी की हिस्सेदारी है।
  • पिरोजशा गोदरेज फाउंडेशन के पास 24 फीसदी हिस्सेदारी है।
  • गोदरेज इन्वेस्टमेंट्स के पास 27 फीसदी हिस्सेदारी है।

लिस्टेड कंपनियां : ग्रुप की जो 5 कंपनियां शेयर मार्केट में लिस्टेड हैं, वे आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर के हिस्से में आई हैं। इनकी वैल्यू करीब 2.40 लाख करोड़ रुपये है।
नॉन-लिस्टेड कंपनी : ग्रुप की नॉन-लिस्टेड कंपनी (गोदरेज एंड बॉयस) चचेरे भाई जमशेद गोदरेज और चचेरी बहन गोदरेज कृष्णा के हिस्से में आई हैं। इसका टर्नओवर 16 हजार करोड़ रुपये है।

शेयरधारकों के मालिकाना हक का पुनर्गठन

परिवार में ग्रुप के बंटवारे के बाद शेयरधारकों के मालिकाना हक का भी पुनर्गठन बताया गया है। ग्रुप ने अपने बयान में बताया है कि आदि के बेटे पिरोजशा गोदरेज इंस्ट्रीज ग्रुप के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन होंगे।

First published on: May 01, 2024 10:07 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola