कुछ लोग दशहरा और दिवाली की छुट्टियों के दौरान ब्रेक लेकर घूमना पसंद करते हैं, वे अपने प्रियजनों के साथ यादगार पल बिताना चाहते हैं. इस गिफ्टिंग के द्वारा बच्चे अपने माता-पिता के साथ यात्रा का आनंद भी उठा सकते हैं, इससे न सिर्फ उनकी यात्रा की पुरानी इच्छा पूरी हो जाती है, बल्कि परिवार को एक साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिलता है और अगर माता-पिता चाहें तो अकेले भी यात्रा का लुत्फ़ उठा सकते हैं. इक्सिगो भारत दर्शन के ज़रिए यूज़र देश भर के गंतव्यों के बारे में जान सकते हैं, यात्रा की योजना बना सकते हैं, और आसान बुकिंग के द्वारा लंबे समय से चली आ रही यात्रा के सपने को पूरा कर सकते हैं. यात्री मात्र रु 250 के शुरुआती भुगतान के साथ अपना इक्सिगो भारत दर्शन हॉलिडे बुक कर सकते हैं, और बाकी रकम यात्रा से 16 दिन पहले चुकानी होती है.
यह नया फ़ीचर यात्रा के बारे में जानने, योजना बनाने और गिफ्टिंग को एक प्लेटफॉर्म पर लाया है. यह कुछ ऐसा अनुभव प्रदान करता है, जो त्योहारों के बाद भी लंबे समय तक यादगार बन जाता है.
यह लॉन्च ऐसे समय में किया गया है जब परिवार त्योहारों की छुट्टियों के दौरान घूमने जाना पसंद करते हैं. त्योहारों पर यात्रा करना सिर्फ आदत की बात नहीं, इसी सोच के साथ इक्सिगो भारत दर्शन उन यात्रियों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है, जिनके लिए छुट्टियां परिवार के साथ घूमने या किसी प्रियजन के यात्रा के सपने को साकार करने का मौका बन जाती हैं.
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, इक्सिगो ट्रेन्स एंड कन्फर्म टिकट के सीईओ दिनेश कुमार कोठा ने कहा, “त्योहारों के दौरान हम अपनों के साथ समय बिताना चाहते हैं. आजकल लोग अपने प्रियजनों को पारम्परिक उपहारों के बजाए ऐसे तोहफ़े देना चाहते हैं, जो उनके लिए यादगार पल बनाएं. भारत दर्शन गिफ़्टिंग फ़ीचर के ज़रिए हम चाहते हैं कि लोगों की यात्रा की पुरानी इच्छा एक यादगार तोहफ़े में बदली जा सके. यह खासतौर पर उन माता-पिता के लिए बेहतरीन तोहफ़ा होगा, जो शायद सालों से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे थे, लेकिन टालते आ रहे थे. चाहे आप उनके साथ यात्रा करें या उन्हें यात्रा का तोहफ़ा दें, मकसद यही है कि यात्रा को जश्न और एक दूसरे के साथ जुड़े रहने का ज़रिया बनाया जा सके.’’
तो त्योहार के इस सीज़न, यह प्लेटफ़ॉर्म अपने यूज़र्स को पारंपरिक तोहफ़ों से हटकर कुछ अलग सोचने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, जैसे कि यात्रा का तोहफ़ा, साथ में बिताया गया यादगार समय, और शायद यात्रा का वह सपना जो लंबे समय से अधूरा था और अब सच होने जा रहा है.
संबंधित खबरें
'हर घर दिवाली' अभियान के तहत 2,000 परिवारों तक पहुंच रहे पार्थ गौतम
2 days ago‘तीसरी आंख’ को मिला हक और सम्मान, योगी सरकार ने बढ़ाया प्रहरियों का मानदेय
4 days agoगायत्री परिवार के दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या की हर तरफ चर्चा
6 days agoजेपीएनआईसी लखनऊ: अंधेरे से उजाले की ओर, योगी सरकार में बदला संचालन मॉडल
7 days ago2017 से पहले सिफारिश, अब प्रतिभा को सम्मान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
10 days agoकाशी से जेवर तकः उत्तर प्रदेश की टेक्नोक्रांति
10 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
10 days agoED-CBI कार्रवाई के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए आरोप
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines