110 Km की रेंज, 3900 W की मोटर, शानदार ईवी स्कूटर Vida V1 Pro

Vida V1 Pro में एक वेरिएंट और पांच कलर मिलते हैं। इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम दोनों पहियों को कंट्रोल करता है।

Vida V1 Pro know price features details

Vida V1 Pro

विज्ञापन

Vida V1 Pro: यंगस्टर्स को स्टाइलिश ईवी स्कूटर पसंद हैं। इसी सेगमेंट में एक स्कूटर है Vida V1 Pro. यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 110 Km की ड्राइविंग रेंज देता है। तक चलता है। यह डैशिंग स्कूटर 3.2 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है। यह स्टाइलिश स्कूटर है, इसमें अलॉय व्हील के साथ आरामदायक हैंडलबार दिया गया है। इस न्यू जनरेशन के स्कूटर में तीन अलग-अलग मोड स्पोर्ट, राइड, इको और कस्टम मिलते हैं। यह हाई स्पीड स्कूटर है।

80 Kmph की टॉप स्पीड

यह पावरफुल स्कूटर 80 Kmph की टॉप स्पीड निकालता है। स्कूटर में 3.94kWh की लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है। इसमें रिमूवेबल बैटरी पैक का ऑप्शन है। इसमें सामान रखने के लिए 26 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज दी गई है। स्कूटर में लॉन्ग रूट पर आरामदायक सफर के लिए स्प्लिट सीट मिली हैं। Vida V1 Pro में 3900 W की मोटर क्षमता मिलती है, जो इसे हाई पावर देती है। इस फ्यूचरिस्टिक लुक्स वाले स्कूटर में एलईडी हेडलाइट दी गई हैं। इसमें बड़ी नॉज के साथ फ्रंट को अट्रैक्टिव बनाया गया है।

विज्ञापन

जियो-फेंसिंग और सात इंच की टीएफटी टचस्क्रीन कंसोल

स्कूटर शुरुआती कीमत 1.41 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप मॉडल 1.59 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। स्कूटर की सीट हाइट 780 mm की है, जिससे किसी भी हाइट का व्यक्ति इसे आसानी से चला सकता है। Vida V1 Pro में एक वेरिएंट और पांच कलर मिलते हैं। इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम दोनों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। अचानक ब्रेक लगने या टायर फिसलने की सूरत में यह हादसों से बचाव करता है। इस स्टाइलिश स्कूटर का कुल वजन 125 kg है, जिससे इसे संकरी जगहों से निकालना और कंट्रोल करना आसान है। यह स्कूटर 8 घंटे में फुल चार्ज होता है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इसके अगले टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें जियो-फेंसिंग, सात इंच की टीएफटी टचस्क्रीन कंसोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ