Upcoming Sedans 2024: क्या आप भी इन दिनों एक नई सेडान कार खीरदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। मार्केट में जल्द ही दमदार सेडान गाड़ियां आ रही हैं। भारतीय बाजार में SUV कारों की तरह सेडान गाड़ियों को भी लोग खूब पसंद करते हैं। सेडान अपनी कम्फर्टेबले सीटिंग, स्पेसियस इंटीरियर्स और बड़े ट्रंक स्पेस के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, देश में एसयूवी की लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी के कारण सेडान सेगमेंट की बिक्री पर काफी ज्यादा असर पड़ा है। वहीं कई मनुफक्चरर्स अभी भी सेडान सेगमेंट को फिर से उठाने में जुटे हुए हैं। जल्द ही भारत में कई दमदार सेडान गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं। आइये इन पर एक नजर डालते हैं…
Honda Amaze Facelift
होंडा अमेज फेसलिफ्ट को 2024 के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। पावरट्रेन के मामले में, कार 1.2-लीटर i-VTEC इंजन से लैस होगी जो 90 bhp और 110 Nm का पीक टॉर्क देगी है। इसका डिजाइन अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाले लेटेस्ट सिटी और एकॉर्ड मॉडल के जैसा होने की संभावना है। इसके अलावा, 2024 अमेज में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें : Google का बड़ा फैसला, Matrimonial समेत 10 भारतीय Apps पर करेगा कार्रवाई!
Maruti Suzuki Swift Dezire Facelift
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर फेसलिफ्ट को 2024 में इंडियन मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में, नेक्स्ट GEN की डिजायर के एक टेस्टिंग मॉडल को भारत में स्पॉट किया गया था। डिजाइन के मामले में, नई डिजायर नए फ्रंट ग्रिल, बेहतर हेडलैंप, टेल लैंप और बंपर में बदलव के साथ पेश की जा सकती है। पावरट्रेन के मामले में कार नया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन ऑफर करेगी, जो 5-स्पीड मैनुअल या सीवीटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा।
Skoda Superb Facelift
स्कोडा ने नवंबर 2023 में सुपर्ब फेसलिफ्ट का खुलासा किया था, जिसे अब 2024 तक भारत सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है। स्कोडा सुपर्ब फेसलिफ्ट कई तरह के पावरट्रेन ऑप्शन जैसे पेट्रोल, डीजल, माइल्ड-हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड ऑप्शन के साथ आ सकती है। इसके इंटीरियर में 13 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 10 इंच का डिजिटल क्लस्टर और एचवीएसी और ड्राइव मोड को कंट्रोल करने के लिए अपडेटेड रोटरी पुश बटन मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp यूजर्स की होगी बल्ले बल्ले! आ रहे हैं 5 धांसू फीचर्स
Hyundai Verna N-Line
हुंडई ने मार्च 2023 में नेक्स्ट GEN वर्ना को पावरफुल 1.5-लीटर टीजीडीआई पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया था, जो 158 बीएचपी और 253 एनएम टॉर्क जेनेरेट कर सकती है। इसी के बाद अब कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही भारत में वर्ना एन-लाइन पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एन-लाइन वेरिएंट में कई बदलाव होने की उम्मीद है, जिसमें नए कलर और स्पोर्टियर अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines