अब Toyota Fortuner का क्या होगा? आ गई Nissan की नई कार, 16 इंच के टायर और 550 लीटर का बूट स्पेस 

Nissan की नई कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, ये कार पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आएगी। इस बिग साइज कार का फ्रंट बॉक्सी लुक में है और इसमें 16 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे।

Nissan X-Trail launch, Toyota Fortuner price, Nissan X-Trail price, Toyota cars, cars under 50 lakhs  

Toyota Fortuner-Nissan X-Trail

विज्ञापन

Nissan X-Trail comparision Toyota Fortuner details in hindi: कार मार्केट में इन दिनों SUV गाड़ियों का क्रेज है, लोग बिग साइज एसयूवी गाड़ियों को खरीदना अपना स्टेटस सिंबल समझते हैं। इसी सेगमेंट की मल्टी पर्पज गाड़ियां हैं Nissan X-Trail और Toyota Fortuner. इन गाड़ियों में हम सात सवारी समेत ज्यादा सामान लेकर सफर कर सकते हैं। बता दें Nissan X-Trail का हाल ही में टीजर जारी हुआ है, वहीं, Fortuner का कंपनी ने बीते दिनों नया अपडेट मॉडल पेश किया था। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

 Nissan X-Trail में 7 सीट और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

ये न्यू जनरेशन एसयूवी कार होगी, इसमें सात सीट और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। बता मैनुअल के मुकाबले लॉन्ग रूट पर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को चलाने में थकान कम होती है। इस कार में टच स्क्रीन इफोटेनमेंट सिस्टम और रियर सीट पर स्क्रीन मिल सकती है। कार के टॉप मॉडल में अलॉय व्हील और इस कार में हाई एंड लुक मिलता है।

विज्ञापन

 

Nissan X-Trail में हाई पिकअप इंजन

कार के इंटीरियर में डुअल कलर ऑप्शन और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। ये कार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आती है। ये सिस्टम सेंसर से चलता है और किसी वाहन या व्यक्ति के कार के अधिक नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है। कार में हाई पावर के लिए 2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। ये इंजन खराब रास्तों पर हाई पिकअप के लिए 204 hp की पावर और 305 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। फिलहाल ये कार ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद है।

Nissan X-Trail में मिलेंगे ये फीचर्स

  • कार को फ्रंट से बोल्ड लुक और मस्कुलर बनाया गया है।
  • अनुमान है कि यह कार 35 से 40 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।
  • कार में 16 इंच के टायर साइज दिए जा सकते हैं।
  • Nissan की इस कार में 550 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।

 

विज्ञापन

 

Toyota Fortuner 
Car Specifications
Price
Rs. 41.96 Lakh onwards
Mileage 10 to 14.4 kmpl
Engine
2694 cc & 2755 cc
Safety 5 Star (ANCAP)
Fuel Type Petrol & Diesel
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 7 Seater

 

विज्ञापन

Toyota Fortuner Car को सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग

ये हाई पावर कार है जिसमें 2755 cc इंजन पावरट्रेन दिया गया है। ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। इस कार को ANCAP सेफ्टी टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस बिग साइज कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन आते हैं। कंपनी का दावा है कि इस कार में 14.4 kmpl की माइलेज आसानी से निकल जाती है। इस धाकड़ कार का बेस मॉडल 41.96 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है।

 

विज्ञापन

Toyota Fortuner में मिलते हैं ये धांसू फीचर्स

  • पावर एडजस्ट ड्राइवर और क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन मिलता है।
  • 4 व्हील ड्राइव मिलती है, इससे चारों पहियों को चलने की पावर मिलती है।
  • यूएसबी चार्जर और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • हिल असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स कार को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
  • सात एयरबैग और हवादार फ्रंट सीटें
  • कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रोक्रोमिक IRVM जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Maruti की इस 5 Seater Car में आखिर ऐसा क्या? जो हर महीने बिक रही हजारों, जानें कीमत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ