भारत में कॉम्पैक्ट SUV से लेकर मिड साइज SUVs की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। नए मॉडल बाजार में आ रहे रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों के पास ऑप्शन काफी आ गये हैं। कार बाजार में मुकाबला काफी तगड़ा होने लगा है जिसकी वजह से ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा भी ग्राहकों को मिल रहा है। अगर आप एक फुल पैसा वसूल SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं…
Tata Punch
कीमत: 6.13 लाख से शुरू
टाटा पंच एक वैल्यू फॉर मनी कॉम्पैक्ट एसयूवी है। बिक्री के मामले में यह काफी अच्छे नंबर देती है। इंजन की बता करें तो पंच में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो 86PS पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह कार 19 किलोमीटर का माइलेज देती है।
सेफ्टी के इसे 5 स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है। सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। पंच अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। इसका डिजाइन भले ही इम्प्रेस नहीं करता। इस गाड़ी की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है।
Nissan Magnite
कीमत: 6.14 लाख रुपये से शुरू
निसान की नई Magnite एक वैल्यू फॉर मनी कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलते हैं। ये इंजन 6-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 20kmpl तक की माइलेज आपको नईइसमें वायरलेस चार्जर की सुविधा मिलती है।
इतना ही नहीं 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। मैग्नाइट में सिंगल -पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ भी है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयएंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल और हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं। Nisaan Magnite फेसलिफ्ट की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Skoda Kylaq
कीमत: 7.89 लाख रुपये से शुरू
नई Skdoa Kylaq एक शानदार SUV है। भारत में इसे खूब पनद इस इस गाड़ी का डिजाइन फ़्रेश लगता है। इसकी फिट और फिनिश बेहतर है। स्कोडा कायलाक में 1.0L का TSi पेट्रोल इंजन लगा है जो 115PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और DCT ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आता है।
इसमें 5 लोग आसानी बैठ सकते हैं। Kylaq में 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD , 360 डिग्री कैमरा और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड हैं। स्कोडा कायलाक में 189 का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।
Mahindra XUV 3XO
कीमत: 7.89 लाख रुपये से शुरू
महिंद्रा XUV 3XO भारत में 7.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध। इंजन की बात करें तो नई XUV 3XO में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 82kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसका दूसरा इंजन भी 1.2L टर्बो पेट्रोल वाला है जो 96kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 1.5L टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 86Kw की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है।
ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।XUV 3XOकी सभी सीटें आरामदायक हैं और स्पेस आपको इस गाड़ी में काफी बढ़िया मिल जाता है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, सबसे बड़ा सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
Hyundai Creta
कीमत: . 11.11 लाख रुपये से शुरू
हुंडई क्रेटा भारती ने लोगो के घरों में अपनी जगह बना बनना काफी पहले शुरू कर दिया है । यह अपने सीमेंट की बेस्ट सेलिंग SUV भी है जो अपने डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के मामले में ग्राहकों को खूब लुभा रही है। क्रेटा का डिजाइन बेहद स्टाइलिश और स्पोर्टी है, जबकि इसका इंटीरियर प्रीमियम होने के साथ-साथ फीचर्स लोडेड भी है। इसके स्टेयरिंग पर Paddle Shift मिल जाते हैं जो ड्राइविंग को आसान बना देते हैं।
इसमें क्रूज़ कंट्रोल मिलता है जिसकी मदद से हाईवे पर ड्राइव करने में आपको मज़ा आएगा। इसमें बढ़िया स्पेस मिल जाता है। लंबी दूरी के लिए यह एकदम बढ़िया एसयूवी है। इसमें 1.5L MPi पेट्रोल इंजन, 1.5L U2 CRDi डीजल और 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते। इसकी कीमत 11.11 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: 31 मार्च से पहले FASTag का KYC करवा लें, वरना हो सकती है परेशानी
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines