ओ भाई, टाटा की इस कार ने बनाया रिकॉर्ड, ताबड़तोड़ बिकी 5 लाख यूनिट, जानें कीमत और फीचर्स

Tata Tiago price, Tata Tiago mileage, auto news, ev cars

फाइल फोटो

विज्ञापन

Tata Tiago: टाटा की गाड़ियों का इंडियन मार्केट में अलग ही रुतबा है। इसी कड़ी में नया इतिहास बनाते हुए Tata Tiago ने अपनी बिक्री के पांच लाख के आंकड़े को पूरा किया है। यह कार साल 2016 में लॉन्च की गई थी। खास बात यह है कि यह कार पेट्रोल, सीएनजी और ईवी तीन वर्जन में आती है।

4-स्टार सेफ्टी रेटिंग

यह कंपनी की धाकड़ हैचबैक कार है। लंबी वेटिंग होने के बावजूद लोग लाइन लगाकर इसे खरीद रहें हैं। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हैं। जानकारी के अनुसार कार की आखिरी 1 लाख यूनिट सिर्फ 15 महीने में बिकी हैं। कंपनी ने कार का 5 लाख वीं यूनिट का प्रोडक्शन गुजरात के साणंद में स्थित प्लांट में से रोल-आउट किया।

विज्ञापन

 

Tata Tiago EV price, Tata Tiago EV mileage

फाइल फोटो

सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग

इस शानदार कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार ट्वीटर के साथ चार स्पीकर वाला हरमन साउंड सिस्टम और ऑटो एसी फीचर दिया गया है। इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज़ कंट्रोल भी है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), EBD के साथ ABS और एक रियर-व्यू कैमरा मिलता है।

विज्ञापन

इसमें चार ट्रिम मिलते हैं

Tata Tiago EV में 240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें 19.2 KWh की बैटरी है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 250 km तक चलती है। यह 60.34 से 73.75 Bhp की पावर देती है। बाजार में Tata Tiago EV 8.69 लाख से 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलती है। इसमें चार ट्रिम मिलते हैं। कार 15A शॉकेट चार्जर से करीब छह घंटे में फुल चार्ज होती है। वहीं, यह कार डीसी फास्ट चार्जर से यह 57 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ