हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

धड़ाधड़ बिक रही Tata की यह कार, जानें क्यों इसे खरीद रहे लोग और क्या है इसकी कीमत?

विज्ञापन
tata nexon 2023

Most Selling Tata Cars in India 2023: इंडियन कार मार्केट में Tata की कार अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। वहीं, पिछले कुछ सालों से लोग एसयूवी कार को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मार्च 2023 में टाटा की दो टॉप Selling कार एसयूवी रही हैं।

दूसरे नंबर पर Punch की बिक्री

जानकारी के मुताबिक Tata Motors ने मार्च 2023 में कुल 44,044 कारों की बिक्री की। जब​कि मार्च 2022 में यह संख्या 42,293 थी। वहीं, मार्च 2023 में Nexon की कुल 14,769 यूनिट्स बेची गईं। जब​कि फरवरी में इसकी 13,914 यूनिट बेची गई थीं। दूसरे नंबर पर मार्च 2023 में Punch की कुल 10,526 यूनिट्स बेची गई।

Tata Nexon

विज्ञापन

Tata nexon में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

Tata nexon में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का इंजन दिया गया है। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। जो 120 ps की पावर देता है। इंजन 260 nm का पीक टॉर्क जेनरेट देता है। यह कार 22.0 kmph की माइलेज देती है। कार में रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं। Tata nexon शुरूआती कीमत 7.70 लाख रुपये एक्स शोरुम है।

Tata Punch में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 

Tata Punch में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें MT और AMT दो ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। पंच मैनुअल 18.82 kmph और एएमटी 18.97 kmph की माइलेज देती है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम और आईआरए-कनेक्टेड कार जैसे फीचर्स ​दिए गए हैं। इसमें 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola