इस शख्स की स्कूटी पर आया 1.61 लाख का चालान, वजह कर देगी हैरान

Bengaluru Scooty Challan: बेंगलुरु के एक शख्स ने इतनी बार ट्रैफिक के नियम तोड़े है कि उसका चालान अब 1.61 लाख रुपये हो गया है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि ये शख्स खुलेआम अपने स्कूटर पर बिना हेलमेट के घूम रहा है।

fine (1)
विज्ञापन

Bengaluru Traffic Scooter Challan: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के अक्सर चालान कटते रहते हैं..लेकिन एक ऐसा भी चालान वायरल हो रहा है जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। दरअसल बेंगलुरु के एक शख्स ने इतनी बार ट्रैफिक के नियम तोड़े है कि उसका चालान अब 1.61 लाख रुपये हो गया है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि ये शख्स खुलेआम अपने स्कूटर पर बिना हेलमेट के घूम रहा है। X पर यूजर ने पोस्ट लिखी है। जिस पर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला…

Advertisment

ऐसे बढ़ गया चालान

बेंगलुरु के इस शख्स ने इतनी बार ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई है कि उसका चालान उसकी स्कूटी की कीमत से भी ज्यादा हो चुका है। हालांकि, इसके बावजूद भी वह आदतन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता रहता है। X यूजर ने शख्स की कई तस्वीरें भी पोस्ट की है। जिसमें वह रेड लाइट पर भी बिना हेलमेट के स्कूटी चलाता नजर आता है। जिसके कारण उसके कई चालान कटे है। लेकिन बार-बार चालान कटने के बाद भी वह आदतन ऐसा करता रहता है। यूजर ने X पर साल 2024 का भी डाटा पोस्ट किया है। जिसमें उस शख्स का 1,05,500 रुपये का चालान आया था। जो फरवरी 2025 में 55,500 बढ़कर 1.61 लाख रुपये हो गया है।

विज्ञापन

2 फरवरी 2025 को @HiShibamSarkar ने X पर अपनी पुरानी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए 4 फोटो शेयर की हैं। जिसमें से 3 फोटो में वह शख्स बिना हेलमेट पहने सड़क पर दिखाई देता है। वहीं चौथी फोटो में उसके स्कूटर पर आए चालान की है। जिसमें टोटल जुर्माना 1.61 लाख रुपये लिखा हुआ है। शख्स का स्कूटी नंबर KA-05-JX-1344 है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में मजेदार टिप्पणी कर रहे हैं।

अब कार्रवाई होगी…

विज्ञापन

​@blrcitytraffic ने इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- नोट कर लिया गया है, हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ