Royal Enfield के इस मॉडल ने दिया Jawa और Honda को धोबी पछाड़, जानें किस लिए बिक रही यह मोटरसाइकिल
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Royal Enfield Classic 350: इंडियन टू व्हीलर बाजार में 350 सीसी की रेट्रो लुक बाइक की काफी डिमांड है। यही वजह है कि अधिकांश दोपहिया निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में अपनी उपस्थिति रखती हैं। लेकिन इस बीच जून 2023 में Royal Enfield Classic 350 इस सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल बन गई है।
जानकारी के अनुसार जून 2023 में Royal enfield classic 350 की कुल 27,003 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जून 2022 में यह संख्या 25,425 यूनिट्स थी। इससे पहले मई 2023 में इसकी सबसे अधिक कुल 26,350 यूनिट बिके थे। मई 2022 में यह संख्या 29,959 थी।
Royal enfield classic 350 के बाद Hunter 350 और Bullet 350 की बड़ी संख्या में यूनिट्स की सेल हुई। बाजार में यह बाइक Bajaj Dominar, Jawa forty-two, Benelli Imperiale 400 और हाल ही में लॉन्च हुई harley-davidson x440 को टक्कर देती है।
Royal Enfield के अलावा जून 2023 में होंडा CB350 के 4,125 यूनिट्स, Jawa/Yezdi (रिटेल) की बिक्री 2,553 यूनिट रही थी। बता दें Royal Enfield Classic 350 में 349cc सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह बाइक बाजार में शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
इसमें फ्रंट और रियर दोनों पहियों पर सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। Royal Enfield Classic 350 का धाकड़ इंजन 20.2 bhp और 27 Nm का पीक टॉर्क देती है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसका कुल वजन 195 kg है। इसमें ट्यूबलेस टायर है और बाइक का दमदार इंजन 41.55 kmpl की माइलेज देता है।
Royal Enfield की मोटरसाइकिल की इंडिया से बाहर भी काफी डिमांड है। बता दें कंपनी की Royal Enfield Hunter 350 को बीते मई में अमेरिका में लॉन्च किया गया है। अमेरिका में इस मोटरसाइकिल का मोनोटोन शेड्स 3,999 अमेरिकी डॉलर (3.26 लाख रुपये) से शुरू होता है और ड्यूल -टोन शेड्स 4,199 अमेरिकी डॉलर (3.43 लाख रुपये) में मिलता है। जबकि भारत में इस बाइक की कीमत 1.67 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
Royal Enfield Hunter 350 में हैलोजन सर्कुलर हेडलैंप, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। इसमें 349 cc का इंजन है। जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ इसकी टॉप स्पीड 114 किमी प्रतिघंटा है। इस बाइक का वजन 181 kg है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: