---विज्ञापन---

Hero की इस धांसू बाइक के आगे Apache और Yamaha FZ भरती हैं पानी, जानें कीमत और फीचर्स

Hero Xtreme 160R: हीरो अपनी बाइक में स्टाइलिश लुक और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में कंपनी की धाकड़ बाइक है Xtreme 160R.आइए आपको इस बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं। Hero Xtreme 160R में 163 cc का जानदार इंजन दिया गया है। Hero Xtreme 160R में […]

Hero Xtreme 160R: हीरो अपनी बाइक में स्टाइलिश लुक और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में कंपनी की धाकड़ बाइक है Xtreme 160R.आइए आपको इस बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं। Hero Xtreme 160R में 163 cc का जानदार इंजन दिया गया है।

Hero Xtreme 160R में 55.47 kmpl की माइलेज

Hero Xtreme 160R में 55.47 kmpl की माइलेज मिलती है। बाइक का धाकड़ इंजन 15.2 PS की पावर जेनरेट करता है। बाइक की शुरूआती कीमत 1,18,616 लाख रुपये एक्स शोरूम। इसमें 17-inch के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें चार कलर ऑप्शन Pearl Silver White, Vibrant Blue, Sports Red और Matte Black मिलते हैं।

---विज्ञापन---

 

hero xtreme 160r, hero bikes, 150 cc bikes, petrol bikes, bikes under 1 lakhs

फाइल फोटो

Hero Xtreme 160R में बाइक में सभी-LED लाइट

बाइक में 14 Nm का पीक टॉर्क बनता है। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इस बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दी गई हैं। Hero Xtreme 160R में बाइक में सभी-LED लाइट दी गई हैं। इसमें साइड-स्टैंड इंडिकेटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स हैं।

---विज्ञापन---

Hero Xtreme 160R में स्टेल्थ एडिशन कंसोल

बाइक में सभी एलईडी लाइट मिलती हैं। इसमें साइड-स्टैंड इंडिकेटर के साथ एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। Hero Xtreme 160R में स्टेल्थ एडिशन कंसोल पर गियर पोजिशन इंडिकेटर और हैंडलबार के नीचे एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

Hero Xtreme 160R सिंगल सिलेंडर इंजन

Hero Xtreme 160R सिंगल सिलेंडर इंजन है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क से जुड़े ट्यूबलर डायमंड फ्रेम सस्पेंशन मिलते हैं, जो राइडर को सड़क पर स्मूथ सफर का अहसास करवाते हैं। बाइक का वजन 144 kg है। बाजार में यह बाइक TVS Apache RTR 160 4V, Suzuki Gixxer और Yamaha FZ-S Fi से मुकाबला करती है।

---विज्ञापन---

दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक

बाइक के फ्रंट और रियर दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इसका टॉप वैरिएंट 1,36,500 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

First published on: Jul 17, 2023 03:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola