Bajaj Pulsar P150: एयरोडायनैमिक 3डी फ्रंट के साथ न्यू जनरेशन Bajaj Pulsar P150 लॉन्च, यहां जानें कीमत

Bajaj Pulsar P150

Bajaj Pulsar P150

विज्ञापन

Bajaj Pulsar P150 : एयरोडायनैमिक 3डी फ्रंट के साथ न्यू जनरेशन Bajaj Pulsar P150 मंगलवार को कोलकाता में लॉन्च हुई है। इसे दो वैरिएंट में 5 रंगों रेसिंग रेड, कैरेबियन ब्लू, एबोनी ब्लैक रेड, एबोनी ब्लैक ब्लू और एबोनी ब्लैक व्हाइट में बाजार में उतारा गया है। बाइक में एयरोडायनैमिक 3डी फ्रंट, डुअल कलर बजाज की बाजार में उपलब्ध बाइक से अलग बनाता है।

अभी पढ़ें कल लॉन्च होगी Lamborghini Urus Performante, मात्र 3 सेकंड में पकड़ती है 100 की स्पीड

Advertisment

अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है

इस बाइक में अंडरबेली एग्जॉस्ट, फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक यूनिट्स है। इसका वजन केवल 10 किलो है। Bajaj Pulsar P150 में 149.68 cc इंजन दिया जा रहा है। यह इंजन 8,500 rpm पर 14.5 PS का पीक पावर और 6,000 rpm पर 13.5 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है।

एबीएस दिया गया है

बाइक में गियर इंडिकेटर, क्लॉक, फ्यूल इकोनॉमी और डीटीई (डिस्टेंस टू एम्प्टी), एलईडी टेल लैंप और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ एक इन्फिनिटी डिस्प्ले मिलता है। मोबाइल चार्ज करने के लिए एक यूएसबी सॉकेट भी है। मोटरसाइकिल में स्टैंडर्ड तौर पर सिंगल-चैनल एबीएस दिया गया है।

विज्ञापन

यह है कीमत

सिंगल-डिस्क वैरिएंट के लिए एक्स-शोरूम कीमत 1.16 लाख रुपये और ट्विन-डिस्क वैरिएंट की कीमत 1.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसे स्पोर्टी लुक देने का प्रयास किया गया है। इसमें डायनैमिक टैंक प्रोफाइल, स्लीक वेस्टलाइन मिलेगा। 790 मिमी सीट की ऊंचाई के साथ यह बाइक मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ मिलेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ