TVS की नई Apache RTR 160 भारत में हुई लॉन्च, अब पहले से हुई ज्यादा सेफ

नई TVS Apache RTR 160 में OBD2B कंप्लाइंट 159.7cc का इंजन लगा है। अब यह पहले से ज्यादा स्मार्ट और एडवांस्ड हो गई है । इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,34,320 रुपये है। इस बाइक के जरिये कंपनी सिर्फ यूथ को टारगेट कर रही है।

TVS apache

2025 TVS Apache RTR 160: टीवीएस मोटर ने अपनी नई अपाचे को पेश कर दिया है। अब इस नए मॉडल में कुछ नए फीचर्स को शामिल किया है। अब यह पहले से ज्यादा स्मार्ट और एडवांस्ड हो गई है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,34,320 रुपये है। इस बाइक के जरिये कंपनी सिर्फ यूथ को टारगेट कर रही है। अपाचे अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक है। इस बाइक का बैलेंस इसका प्लस पॉइंट है। हाई स्पीड और कोर्निंग में भी यह बाइक निराश होने का मौका नहीं देती। आइये जानते हैं क्या खास और नया है इसमें …

विज्ञापन

नई Apache RTR 160 के टॉप फीचर्स ।

विज्ञापन
  • OBD2B Compliant
  • Dual-channel ABS
  • Red Alloy Wheels

इंजन और पावर

अपडेटेड नई TVS Apache RTR 160 में OBD2B कंप्लाइंट 159.7cc का इंजन लगा है  जो 16.04 PS और 13.85 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह एक पावरफुल इंजन है और हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है। सिटी और हाईवे पर इस इंजन के साथ बाइक का प्रदर्शन अच्छा रहता है। ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में 270mm डिस्क ब्रेक और रियर में 200mm डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है जबकि इसमें 130mm ड्रम ब्रेक की भी सुविधा दी गई है। बाइक का कर्ब वजन 138kg तक है इसमें 17 इंच के टायर्स लगे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ