Ola स्कूटर की कीमत घटी, 34 लीटर के बूट स्पेस के साथ है 151km की रेंज

Ola S1 X+ यह न्यू जनरेशन ईवी स्कूटर है। नई कीमत दिसंबर 2023 के लिए हुई सभी बुकिंग पर लागू होगी।

---विज्ञापन---

Ola S1 X+: ओला ने अपने स्मार्ट ईवी स्कूटर Ola S1 X+ की कीमतों में 20000 रुपये की कटौती की है। यह स्कूटर अब कीमत घटने के बाद 89999 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगा। दिसंबर 2023 में बुक सभी यूनिट्स पर यह नई कीमत लागू होगी। यह कंपनी का हाई स्पीड स्कूटर है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 151km तक चलता है। इस न्यू जनरेशन स्कूटर में LCD डिस्प्ले और TFT स्क्रीन के साथ आरामदायक पकड़ वाला हैंडल बार मिलता है।

नीचे वीडियो में क्लिक कर देखें Ola S1 X+

34 लीटर बूट स्पेस

ओला का यह स्कूटर 34 लीटर बूट स्पेस के साथ आता है। स्कूटर में 3 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें नॉर्मल, स्पोर्ट्स और ईको तीन मोड़ मिलते हैं। यह फ्यूचरिस्टिक स्कूटर है, जो 6 kW की मोटर पावर  के साथ ऑफर किया जा रहा है। Ola S1 X+ की टॉप स्पीड 90kmph  है। इस स्कूटर के आगे डिस्क और पीछे रियर ब्रेक दिए गए हैं, जो सड़क पर सेफ्टी प्रदान करते हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर के साथ अलॉय व्हील मिलते हैं।

महज 3.3 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड

Ola Electric S1 X + 7.4 घंटे में फुल चार्ज होता है। स्कूटर में फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन है। ओला के इस स्कूटर में मोबाइल कनेक्टिविटी, कीलेस एंट्री, डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और ट्रिपमीटर मिलता है। इसके अलावा स्कूटर में जियो फेंसिंग, नेविगेशन असिस्ट और लो बैटरी अलर्ट का फीचर मिलता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, जो महज 3.3 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है। इस स्कूटर में आरामदायक सिंगल सटी के साथ बड़ी हेडलाइट दी गई हैं।

फ्रंट टायर पर टेलिस्कोपिक सस्पेंशन

स्कूटर में सभी एलईडी लाइट मिलती है। Ola Electric S1 X + के फ्रंट टायर पर टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में डुअल शॉक सस्पेंशन मिलता है, यह सस्पेंशन खराब रास्तों पर कम्फर्ट राइड देता है। इसमें 12 इंच के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

First published on: Dec 04, 2023 04:08 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें