---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

नए साल से पहले SUV खरीदारों की चांदी, Kia से Tata तक इन गाड़ियों पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट

नए साल से पहले ऑटो कंपनियां पुराने मॉडल्स का स्टॉक क्लियर करने में जुट गई हैं. इसी वजह से Skoda, Mahindra, Tata और Kia जैसी कंपनियां पर लाखों रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. खास बात यह है कि इन गाड़ियों पर कोई वेटिंग पीरियड नहीं है, जिससे ग्राहकों को तुरंत डिलीवरी का फायदा मिल रहा है.

---विज्ञापन---

SUV discount 2025: ऑटोमोबाइल बाजार में 2026 को लेकर हलचल तेज हो चुकी है और ज्यादातर कंपनियां अपने आने वाले नए और फेसलिफ्ट मॉडल्स की तैयारी में जुटी हैं. इसका सीधा असर मौजूदा गाड़ियों पर दिख रहा है. पुराने स्टॉक को जल्दी क्लियर करने के लिए कंपनियां और डीलर्स भारी-भरकम डिस्काउंट दे रहे हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन SUVs पर किसी तरह का वेटिंग पीरियड नहीं है. अगर आप नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

Skoda Kushaq पर बंपर ऑफर

---विज्ञापन---

Skoda Kushaq का फेसलिफ्ट वर्जन जनवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसी वजह से कंपनी मौजूदा मॉडल पर जबरदस्त छूट दे रही है. बाजार में स्कोडा कुशाक पर करीब 2.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि कंपनी की ओर से 3.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स का दावा किया जा रहा है. इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 10.61 लाख रुपये से शुरू होती है, ऐसे में यह डील काफी आकर्षक बन जाती है.

Mahindra XUV700 भी हुई सस्ती

---विज्ञापन---

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV XUV700 के फेसलिफ्ट वर्जन को टीज कर दिया है, जिसे XUV 7XO नाम से 5 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा. नए मॉडल के आने से पहले आउटगोइंग XUV700 पर डीलर लेवल पर करीब 80 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये से शुरू होती है.

Tata Punch पर शानदार छूट

---विज्ञापन---

टाटा मोटर्स लंबे समय से पंच फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कर रही है और इसे 2026 में अपडेट मिलने की संभावना है. फेसलिफ्ट से पहले कंपनी इस माइक्रो SUV पर करीब 80 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. Tata Punch की एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख से 9.30 लाख रुपये के बीच है, जिससे यह बजट सेगमेंट में और भी किफायती विकल्प बन जाती है.

Kia Seltos पर लाखों की बचत

---विज्ञापन---

किआ अपनी बेस्ट-सेलिंग SUV सेल्टोस के अपडेटेड वर्जन को 2026 में लॉन्च करने की तैयारी में है. इसी वजह से मौजूदा सेल्टोस पर कंपनी करीब 1.60 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. इस ऑफर में 40 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है. Kia Seltos की एक्स-शोरूम कीमत 10.79 लाख रुपये से शुरू होकर 19.81 लाख रुपये तक जाती है.

अगर SUV खरीदनी है, तो अभी सही मौका

---विज्ञापन---

अगर आप नई SUV खरीदने का मन बना रहे हैं और ज्यादा वेटिंग या बढ़ी हुई कीमत नहीं चाहते, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है. 2026 में नए मॉडल्स आने से पहले मौजूदा SUVs पर मिल रहा यह डिस्काउंट आपके बजट को काफी राहत दे सकता है.

ये भी पढे़ं- SUV खरीदारों के लिए खुशखबरी! 2026 में Kia लाने वाली है ये धांसू मॉडल्स

---विज्ञापन---
First published on: Dec 20, 2025 04:37 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola