ICOTY 2026: मारुति की इस गाड़ी ने मारी बाजी, बनी भारत की नंबर-1 कार

Indian Car of the Year 2026 अवॉर्ड्स का ऐलान हो गया है. ओवरऑल कैटेगरी में मारुति की कार विक्टोरिस में बाजी मारी, जबकि ग्रीन कार ऑफ द ईयर का खिताब महिंद्रा XEV 9e ने अपना जलवा दिखाया.

Maruti victoris

मारुति की इस गाड़ी ने मारी बाजी.

ICOTY 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए साल 2025 बदलावों और नई शुरुआत का साल रहा. इस दौरान कई नई कारें लॉन्च हुईं, कुछ पॉपुलर मॉडल नए अवतार में लौटे और कई गाड़ियों की नई जनरेशन देखने को मिली. ऐसे में इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) 2026 अवॉर्ड्स का इंतजार स्वाभाविक था. अब इन प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है, जिसमें मारुति विक्टोरिस और महिंद्रा XEV 9e जैसी कारों ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है.

विज्ञापन

ICOTY 2026 ओवरऑल विजेता

विज्ञापन

ICOTY 2026 की ओवरऑल कैटेगरी में मारुति विक्टोरिस ने पहला स्थान हासिल किया है. लॉन्च के कुछ ही महीनों में इस मिड-साइज SUV ने ग्राहकों के बीच मजबूत पहचान बना ली. इसकी संतुलित कीमत, फीचर्स और भरोसेमंद ब्रांड इमेज ने इसे जूरी का फेवरेट बना दिया. इस कैटेगरी में स्कोडा कायलाक दूसरे और महिंद्रा XEV 9e तीसरे स्थान पर रही.

ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2026

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक और ग्रीन मोबिलिटी की बढ़ती मांग के बीच ICOTY 2026 ग्रीन कार ऑफ द ईयर का खिताब महिंद्रा XEV 9e को मिला. इसकी दमदार रेंज, एडवांस टेक्नोलॉजी और फ्यूचर-रेडी डिजाइन ने इसे इस कैटेगरी में सबसे आगे रखा. किआ कैरेंस क्लैविस ईवी और BMW iX1 LWB भी इस रेस में मजबूत दावेदार रहीं.

प्रीमियम कार ऑफ द ईयर 2026

विज्ञापन

परफॉर्मेंस और प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाने वाली फॉक्सवैगन गोल्फ GTI ने ICOTY 2026 प्रीमियम कार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम किया. इसकी स्पोर्टी हैंडलिंग और शानदार इंजीनियरिंग ने जूरी को खासा प्रभावित किया. टोयोटा कैमरी और BMW iX1 LWB को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला.

मारुति विक्टोरिस क्यों बनी ICOTY 2026 कार ऑफ दी ईयर

विज्ञापन

मारुति सुजुकी विक्टोरिस कंपनी की नई मिड-साइज SUV है, जिसे Arena डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जा रहा है. यह 5-सीटर SUV पेट्रोल, CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध है. खास बात यह है कि इसे Bharat NCAP और Global NCAP दोनों में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

इंजन और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी

विज्ञापन

विक्टोरिस में 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 102 bhp की पावर और 139 Nm का टॉर्क देता है. यह 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. कुछ टॉप वेरिएंट्स में Suzuki का AllGrip Select AWD सिस्टम भी दिया गया है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और e-CVT ट्रांसमिशन मिलता है, जिसकी माइलेज करीब 28.65 kmpl बताई जा रही है. CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसमें अंडरबॉडी माउंटेड टैंक दिया गया है ताकि बूट स्पेस बना रहे.

विज्ञापन

डायमेंशन्स, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

मारुति विक्टोरिस की लंबाई 4360 mm और अनलेडन ग्राउंड क्लीयरेंस 210 mm है. इसमें 10.1-इंच का SmartPlay Pro X टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है. सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और मारुति की पहली Level 2 ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और 8-स्पीकर Infinity साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मौजूद हैं.

विज्ञापन

कैसे होता है ICOTY अवॉर्ड्स का चयन 

ICOTY अवॉर्ड्स का फैसला देश के 20 अनुभवी ऑटो जर्नलिस्ट्स की जूरी करती है. कारों को डिजाइन, कंफर्ट, परफॉर्मेंस, माइलेज, सेफ्टी, कीमत और वैल्यू फॉर मनी जैसे कई पैमानों पर परखा जाता है. हर कैटेगरी में सबसे ज्यादा स्कोर हासिल करने वाली कार को विजेता घोषित किया जाता है.

विज्ञापन

ये भी देखें…


विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ