MG Hector Facelift Vs Tata Sierra: कीमत से लेकर फीचर्स तक, बेस वेरिएंट में कौन-सी SUV है ज्यादा दमदार?

MG Hector Facelift Vs Tata Sierra: MG ने Hector Facelift की कीमतों में बड़ी कटौती कर इसे Tata Sierra के करीब ला दिया है. दोनों SUVs के बेस वेरिएंट की कीमत, इंजन ऑप्शन, फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी की तुलना में कहीं Hector आगे दिखती है तो कहीं Sierra बाजी मार लेती है. अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके फैसले को आसान बना सकती है.

MG Hector Facelift Vs Tata Sierra

MG Hector Facelift या Tata Sierra कौन-सी SUV है ज्यादा दमदार? (Photo-News24 GFX)

विज्ञापन

MG Hector Facelift Vs Tata Sierra: MG Hector facelift की नई एंट्री के बाद मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. कीमतों में बड़ी कटौती के चलते अब MG Hector की शुरुआती कीमत Tata Sierra के करीब आ गई है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि बेस वेरिएंट में कौन-सी SUV ज्यादा दमदार है- फीचर्स, इंजन ऑप्शन और सेफ्टी के मामले में MG Hector या Tata Sierra? आइए आसान भाषा में दोनों की सीधी तुलना करते हैं.

कीमत में कौन आगे

विज्ञापन

कीमत की बात करें तो Tata Sierra का बेस वेरिएंट MG Hector से करीब 50,000 रुपये सस्ता है. Hector Style की एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है, जबकि Sierra Smart+ 11.49 लाख रुपये में मिलती है. हालांकि दोनों ही मॉडल्स की ये इंट्रोडक्टरी कीमतें हैं, जिन्हें आगे बदला जा सकता है.

इंजन और गियरबॉक्स का फर्क

MG Hector facelift के बेस वेरिएंट में सिर्फ 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 143hp की पावर और 250Nm का टॉर्क देता है. वहीं Tata Sierra में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल के साथ 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी दिया गया है. Sierra का पेट्रोल इंजन कम पावरफुल जरूर है, लेकिन डीजल ऑप्शन इसकी बड़ी ताकत बनता है. दोनों SUV फ्रंट-व्हील ड्राइव हैं और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती हैं.

विज्ञापन

एक्सटीरियर में किसका लुक ज्यादा मॉडर्न

विज्ञापन

डिजाइन और बाहरी फीचर्स में Tata Sierra का बेस वेरिएंट ज्यादा मॉडर्न नजर आता है. इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल मिलते हैं, जबकि MG Hector Style में साधारण हैलोजन हेडलैंप और पुल-टाइप हैंडल दिए गए हैं. दोनों में LED DRLs मिलते हैं, लेकिन फॉग लैंप किसी में नहीं है. Sierra में LED टेललाइट्स मिलती हैं, जबकि Hector में बल्ब और LED का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.

इंटीरियर और कम्फर्ट फीचर्स

विज्ञापन

केबिन के अंदर दोनों SUV बेसिक सेटअप के साथ आती हैं. न तो टचस्क्रीन मिलती है और न ही स्पीकर्स. Sierra में 4-इंच का बड़ा MID और पुश-बटन स्टार्ट की सुविधा है, जो Hector Style में नहीं मिलती. वहीं MG Hector पीछे की सीटों में रिक्लाइन फीचर देकर बढ़त बना लेती है, जो लंबी यात्रा में आराम बढ़ाता है. दोनों में रियर AC वेंट्स, फ्रंट आर्मरेस्ट और पावर ORVMs दिए गए हैं.

विज्ञापन

सेफ्टी में बराबरी का मुकाबला

सेफ्टी के मामले में दोनों SUV लगभग बराबर हैं. MG Hector और Tata Sierra के बेस वेरिएंट में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि Sierra में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक है, जबकि Hector में मैनुअल हैंडब्रेक दिया गया है.

विज्ञापन

कौन-सी SUV किसके लिए बेहतर

MG Hector साइज में बड़ी SUV है और इसका केबिन ज्यादा स्पेशियस महसूस होता है. अगर आपको पीछे बैठने की जगह और आराम ज्यादा चाहिए, तो Hector Style एक अच्छा विकल्प बनता है. वहीं Tata Sierra डीजल इंजन और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी की उम्मीद के साथ उन खरीदारों को ज्यादा आकर्षित करती है, जो माइलेज को प्राथमिकता देते हैं. कुल मिलाकर, दोनों SUV अपने-अपने तरीके से मजबूत हैं और सही चुनाव आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है.

विज्ञापन

ये भी देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ