Watch Maruti Suzuki e Vitara review
विज्ञापन

Maruti Suzuki e Vitara Review: कैसी है मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार? खरीदने के पहले देखें VIDEO

Maruti Suzuki ने आखिरकार अपनी पहली Electric SUV e-Vitara पेश कर दी है, जिसे 2026 के शुरुआती दिनों में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन बड़ा सवाल यही है, क्या ये SUV सच में खरीदने लायक है या नहीं? जानते हैं हर सवाल का जवाब यहां.

Maruti Suzuki e Vitara Review: Maruti Suzuki अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara के जरिए भारतीय EV सेगमेंट में बड़ी एंट्री करने जा रही है. हाल ही में News 24 की टीम को इस इलेक्ट्रिक SUV को नजदीक से देखने और टेस्ट ड्राइव करने का मौका मिला, जहां इसके ड्राइविंग एक्सपीरियंस, फीचर्स और परफॉर्मेंस को विस्तार से परखा गया.

Maruti Suzuki e Vitara में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 10-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा Infinity साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, PM2.5 एयर फिल्टर और अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स इसे एक फुल-फ्लेज्ड प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV का एहसास देते हैं.

विज्ञापन

e Vitara को खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो लंबी रेंज और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं. आसान वेरिएंट स्ट्रक्चर, दमदार बैटरी ऑप्शन और एडवांस फीचर्स के साथ यह SUV अपने सेगमेंट में एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प के तौर पर उभरती नजर आती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ