Low Visible Driving Tips: घने कोहरे में ड्राइविंग कर रहे हैं? इन 5 जरूरी टिप्स से बचेंगे हादसे

सर्दियों में घना कोहरा ड्राइविंग को बेहद खतरनाक बना देता है. कम विजिबिलिटी के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है. जानिए कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के 5 आसान और जरूरी टिप्स, जिनसे आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं.

person driving in low visibility

कोहरे में गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान. (Photo-News24 GFX)

विज्ञापन

Winter Fog Driving Tips: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही कोहरा भी अपना असर दिखाने लगता है. दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बीते दिनों इतना घना कोहरा देखने को मिला कि कई जगह विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई. इसका सीधा असर सड़क सुरक्षा पर पड़ा और हादसों की खबरें सामने आईं. कोहरे में ड्राइविंग इसलिए खतरनाक हो जाती है क्योंकि सामने की सड़क साफ दिखाई नहीं देती. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपको बता रहे हैं कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के 5 आसान और जरूरी टिप्स.

1. रफ्तार को रखें कंट्रोल में

विज्ञापन

कोहरे में सबसे पहली और जरूरी बात है गाड़ी की स्पीड कम रखना. तेज रफ्तार में ब्रेक लगाने या सामने की स्थिति को समझने का वक्त नहीं मिलता. घने कोहरे में विजिबिलिटी बेहद कम होती है, इसलिए हमेशा धीरे चलें और लेन डिसिप्लिन का पालन करें. भूलकर भी रॉन्ग साइड से गाड़ी न चलाएं.

2. डिफॉगर का सही इस्तेमाल करें

सर्दियों में कार के शीशे बंद रहने से अंदर और बाहर के तापमान में फर्क आ जाता है, जिससे विंडशील्ड पर धुंध जम जाती है. यह धुंध ड्राइविंग को और मुश्किल बना देती है. इससे बचने के लिए कार का फ्रंट और रियर डिफॉगर ऑन रखें. इससे शीशा साफ रहेगा और बाहर का रास्ता बेहतर तरीके से दिखेगा.

विज्ञापन

3. फॉग लैंप या लो बीम लाइट का उपयोग करें

कोहरे में हाई बीम हेडलाइट का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसकी रोशनी वापस आंखों पर पड़ती है. ऐसे में हमेशा फॉग लैंप या लो बीम हेडलाइट का ही इस्तेमाल करें. इससे आपको भी रास्ता साफ दिखेगा और सामने से आने वाले ड्राइवर को भी परेशानी नहीं होगी.

विज्ञापन

4. ओवरटेक करने से बचें

घने कोहरे में ओवरटेक करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. कम विजिबिलिटी के कारण सामने से आने वाले वाहन का अंदाजा नहीं लग पाता. ऐसे में ओवरटेक करने की कोशिश एक्सीडेंट की बड़ी वजह बन सकती है. धैर्य रखें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें.

विज्ञापन

5. आगे चल रहे वाहन से रखें सुरक्षित दूरी

कोहरे में अचानक ब्रेक लगने की स्थिति बन सकती है. अगर आप सामने वाले वाहन के बहुत करीब चल रहे हैं, तो टक्कर का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए हमेशा आगे चल रही गाड़ी से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते ब्रेक लगाया जा सके और हादसे से बचा जा सके.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ