इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी OLA Electric का समय अभी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ कंपनी के डीलरशिप पर छापेमारी हो रही है, दूसरी तरफ इसके शेयर भी गिर रहे हैं। इतना ही नहीं कंपनी की बिक्री भी लगतार गिर ही रही है। कुछ समय पहले तक OLA देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेचा करती थी लेकिन अब OLA से सेगमेंट की लीडर का ताज भी छिन गया है। कंपनी की सेल में बुरी तरह गिरावट देखने को मिल रही है।
फरवरी में OLA, वाहनों की बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर आ गई है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 8647 यूनिट की बिक्री की थी जबकि पिछले साल की सामान्य अवधि में यह आंकड़ा 34,063 यूनिट की बिक्री का था। इस बार कंपनी की ग्रोथ 74.61% गिरी है और इस कंपनी में 25,416 कम स्कूटर बिके हैं। OLA की गिरती बिक्री के पीछे खराब प्रोडक्ट और सर्विस को बताया जा रहा है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी को क्वालिटी पर ही फोकस करना होगा। हाल ही में OLA ने इलेक्ट्रिक बाइक्स को बाजार में उतारा है जो अपनी रेंज और डिजाइन की वजह से चर्चा में हैं। देखना होगा कि ग्राहकों को ये बाइक्स कितना पसंद आती हैं?
यह भी पढ़ें: डिस्क ब्रेक के साथ आते हैं ये दमदार स्कूटर, खराब रास्तों पर मिलेगी असरदार ब्रेकिंग
OLA को Ather, TVS iQube और Bajaj Chetak ने बिक्री के मामले में पीछे छोड़ा है। बीते महीने Ather ने 11,807 यूनिट की बिक्री की थी जो पिछले साल फरवरी में बेचे गए 9,096 यूनिट के मुकाबले 29% ज्यादा है। जबकि TVS iQube ने पिछले महीने 18,762 यूनिट्स की बिक्री की थी जो पिछले साल फरवरी में बेचे गए 11,764 यूनिटस के मुकाबले 81% ज्यादा है।
वहीं Bajaj Chetak ने 21,389 यूनिट्स बेच कर नंबर पर अपनीं जगह बनाई। यह पहली बार है जब बजाज चेतक इलेक्ट्रिक पहले पायदान पर है। कंपनी को उम्मीद है कि चेतक की बिक्री लगातार बेहतर बनी रहेगी। बजाज चेतक क्वालिटी और रेंज की वजह से ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Kia की सस्ती 7 सीटर कार अगले महीने होगी लॉन्च! मारुति अर्टिगा को मिलेगी कांटे की टक्कर
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
4 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
6 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
8 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines