Nissan Cars: निसान ने अपने हाई सेल मॉडल में से एक Magnite का ऑटोमैटिक वर्जन EZ Shift लॉन्च किया है। इसकी कीमत अपने मैनुअल वर्जन से 50 हजार रुपये अधिक है। यह शुरुआती कीमत 6.50 लाख रुपये में ऑफर किया जा रहा है। आप महज 11 हजार रुपये देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस है। 10 नवंबर के बाद अनुमान है कि इसकी कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं।
मिलता है 5 स्पीड गियरबॉक्स
जानकारी के अनुसार कार का ऑटोमैटिक वर्जन XE, XL, XV, और XV Premium चार ट्रिम में ऑफर किया जाएगा। कार का टॉप मॉडल 8.89 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल और एलईडी हेडलैंप्स हैं। कार में 336 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इस नई कार में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा।
Nissan Magnite EZ-Shift
कार में 9.0-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
कार में 3 सिलेंडर इंजन है। कार में 9.0-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें टर्बो इंजन का भी ऑप्शन है। इस कार में सेफ्टी के लिए एडीएएस और एयरबैग का फीचर मिलता है। एडीएएस से चालक को चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कार का पावरफुल इंजन 98.63 PS की पावर देता है। यह जबरदस्त कार सड़क पर करीब 20 kmpl की माइलेज देगी।
कार में 8 कलर ऑप्शन
Nissan की इस धाकड़ कार में 9.0-इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, यह इसे एलीट लुक देता है। जापान की कार निर्माता कंपनी निसान अपनी इस कार में 8 कलर ऑप्शन देती है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई कार Nissan Magnite Kuro special edition को लॉन्च किया है। यह कार शुरुआती कीमत 8.27 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार का टॉप वेरिएंट Kuro XV Turbo CVT 10.46 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।
रियर एसी वेंट के साथ सेंटर कंसोल
Nissan Magnite Kuro में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है। कार में ब्लैक इंटीरियर एक्सेंट और डोर ट्रिम इंसर्ट दिया गया है। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल, ब्लैक रूफ लाइनर, ब्लैक सन वाइज़र और ब्लैक डोर ट्रिम्स दिए गए हैं। कार में 360-डिग्री अराउंड व्यू मॉनिटर कैमरा, रियर एसी वेंट के साथ सेंटर कंसोल आर्मरेस्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 hr agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
21 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines